फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sarpanch commits suicide by jumping in front of train in Mandi Gobindgarh

मंडी गोबिंदगढ़: सरपंच ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर परेशान करने का आरोप

Wed, 28 Sep 2022 06:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Sep 2022 06:42 PM IST
सार

भाई भीम सिंह ने बताया कि उक्त लोगों ने उनके भाई बलकार सिंह को यह धमकी दी थी कि वह उसे छोड़ेंगे नहीं। इससे आहत होकर उसका भाई कई दिनों से लापता चल रहा था, जिसने रेलवे ट्रैक पर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट में दर्ज सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
 

विज्ञापन
Sarpanch commits suicide by jumping in front of train in Mandi Gobindgarh
मृतक सरपंच की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अमलोह के गांव बडगुजरां में पिछले तीन-चार दिन से लापता चल रहे सरपंच का शव खन्ना के रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ मिला है। खन्ना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान बलकार सिंह (51) पुत्र बाबू सिंह निवासी गांव बडगुजरां निवासी अमलोह के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


मृतक के भाई भीम सिंह और उसके दो बेटों ने बताया कि बुधवार सुबह ही सरपंच बलकार सिंह के बारे में उन्हें खन्ना से फोन आया तो उन्होंने जाकर बलकार सिंह की शिनाख्त की। परिवार के लोगों ने यह भी बताया कि बलकार सिंह पिछले काफी दिनों से गांव के ही चार-पांच लोगों से परेशान चल रहा था। उसने एक फोन रिकॉर्डिंग और एक सुसाइड नोट में गांव के लोगों का जिक्र किया है जो उसे बेहद परेशान करते थे। 
विज्ञापन


भाई भीम सिंह ने यह भी बताया कि उक्त लोगों ने उनके भाई बलकार सिंह को यह धमकी दी थी कि वह उसे छोड़ेंगे नहीं। इससे आहत होकर उसका भाई कई दिनों से लापता चल रहा था, जिसने रेलवे ट्रैक पर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट में दर्ज सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर, खन्ना रेलवे पुलिस के पास कार्रवाई की मांग को लेकर अमलोह के विभिन्न गांवों के पंच-सरपंचों ने जमकर प्रदर्शन किया और रेलवे रोड पर कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया। वहीं पंच-सरपंचों और पारिवारिक सदस्यों ने एफआईआर में 174 के बजाय उन लोगों पर हत्या के लिए मजबूर करने की कार्रवाई की मांगी जिनका नाम सुसाइड नोट में और वायस रिकॉर्डिंग में बार-बार मृतक बलकार सिंह ने रहा है। उधर, खबर लिखे जाने तक खन्ना में प्रदर्शन जारी था और पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed