फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   salman khan reality show big boss 10 contestant swami om robbed on gun point at panipat

बिग बॉस फेम स्वामी ओम से गन प्वाइंट पर लूट, लूटने वालों में MLA का भाई भी

Wed, 29 Mar 2017 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Wed, 29 Mar 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
salman khan reality show big boss 10 contestant swami om robbed on gun point at panipat
सलमान खान के शो बिग बॉस फेम स्वामी ओम
सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन-10 के प्रतिभागी स्वामी ओम के साथ गन प्वाइंट पर लूटपाट की गई। 6 युवकों पर आरोप लगे हैं। घटना हरियाणा के पानीपत की है। युवक उनसे 30 हजार रुपये लूट कर ले गए।
विज्ञापन


स्‍वामी ओम ने इस संबंध थाना शहर के अंतर्गत सेक्टर छह-सात की पुलिस चौकी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद कर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों में एक महिला विधायक के भाई का नाम भी सामने आया है। थाना शहर पुलिस लूटपाट से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


हालांकि मामला सेल्फी लेने से भी जोड़ा जा रहा है। युवकों का भी कहना है कि वे स्‍वामी ओम के साथ सेल्‍फी लेने गए थे और उन्‍होंने उन पर लूट का गलत आरोप लगा दिया। पानीपत पुलिस का कहना है कि युवक स्‍वामी ओम के साथ सेल्फी लेना चाहते थे। युवकों को अचानक देख कर स्वामी घबरा गए और उन्होंने लूट की शिकायत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार फांद कर घर में घुसे थे युवक

salman khan reality show big boss 10 contestant swami om robbed on gun point at panipat
swami om
मिली जानकारी के अनुसार स्वामी ओम 26 मार्च की रात सेक्टर-छह स्थित एक मकान में थे। यहां पर केडी व संजू नाम के लड़के थे। इसकी जानकारी कुछ युवकों को भी लग गई। वे रात को ही अपनी गाड़ी में सेक्टर-छह स्थित कोठी पर आए।

स्वामी ओम ने थाना शहर पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया कि ये लोग दीवार फांदकर मकान में घुस आए और उन पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद वे उनसे मारपीट कर करीब तीस हजार रुपये लूट ले गए। सूचना मिलते ही डीएसपी शहर आत्माराम मौके पर पहुंचे।

उन्होंने करण, अंकुश, प्रफूल, पारथ, अक्षय व एक अन्य पर भी आरोप लगाए। सभी आरोपी एक कार में आए थे। शहर में ऐसी चर्चाएं हैं कि स्वामी ओम अपने साथी एक महिला कलाकार की मां के साथ कोठी में ठहरे हुए थे। इसी बीच यह सब हंगामा हो गया।

स्वामी ओम पर हमला करने व लूटपाट के आरोप में  एक महिला विधायक के भाई का नाम भी सामने आया है। आरोप है कि उन सब ने ओमजी पर हमला किया है। वहीं आरोपी पक्ष के एक युवक के भाई ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने स्वामी ओम की भूमिका पर ही सवाल उठाए हैं।

विवादों में रहे हैं स्वामी ओम

salman khan reality show big boss 10 contestant swami om robbed on gun point at panipat
स्वामी ओम - फोटो : अमर उजाला
स्वामी ओम बिग बॉस सीजन दस से चर्चा में आए। उनकी कई हरकतों पर सवाल भी उठे थे। स्वामी ओम पर एक महिला ने आरोप लगाया था कि स्वामी और उनके सहयोगी ने उनके साथ छेड़छाड़ की। बिग बॉस के एक टास्क के दौरान स्वामी ओम बाथरूम इस्तेमाल करना चाहते थे, लेकिन मनवीर ने उनसे 100 रुपए मांगे। इसके बाद स्वामी ने एक मग में ही पेशाब कर दिया और बिना हाथ थोए किचन के सामानों को भी टच करने लगे।

स्वामी ओम ने एक वीडियो में कहा था कि उत्तर भारत में भूकंप इसलिए आया है क्योंकि बिग बॉस में उनके साथ खराब व्यवहार किया गया। नवम्बर 2008 में स्वामी के छोटे भाई प्रमोद झा ने आरोप लगाया था कि बाबा ओमजी ने लोधी कॉलोनी स्थित उनकी साइकिल की दुकान का ताला तोड़ा और चोरी की। स्वामी ने बिग बॉस में सलमान को आईएसआई एजेंट तक बता दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने एंकर के ऊपर पानी फेंक दिया था।

सेक्टर-छह में स्वामी ओम के साथ कोठी में घुसकर मारपीट व पैसे छिनने की शिकायत मिली है। कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- आत्माराम लांबा, डीएसपी सिटी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed