{"_id":"583423cc4f1c1b242413b046","slug":"sadhvi-deva-thakur-statement-on-firing-on-dj-in-karnal-mariage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलाखों के पीछे से 'विवादित' साध्वी ने पहली बार कबूला गोलीकांड का सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सलाखों के पीछे से 'विवादित' साध्वी ने पहली बार कबूला गोलीकांड का सच
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Wed, 23 Nov 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
साध्वी देवा ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजे पर फायरिंग के कारण सलाखों के पीछे रही रही साध्वी ने पहली बार गोलीकांड का सच कबूला है। वहीं, साध्वी ने डीजे पर फायरिंग के दौरान बनाई गई वीडियो की गहनता से जांच कर लड़का पक्ष पर भी केस दर्ज करने को कहा है। हालांकि लिखित में शिकायत नहीं दी।
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पुलिस टीम के साथ सोमवार दोपहर मेडिकल करवाने पहुंची साध्वी देवा ठाकुर ने बताया कि रिंग सेरेमनी में लड़के वालों की ओर से भी दो-तीन लोगों ने हवाई फायरिंग की थी, हथियार भी लड़के वालों के ही थे।
मामले में पुलिस या पीड़ित परिवार को साध्वी व उसके सुरक्षाकर्मी दोषी लग रहे हैं, तो पुलिस को लड़के के परिवार वाले, जो भी फायरिंग कर रहे थे, उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

दोपहर बाद असंध लाई पुलिस, नहीं हुई कोई रिकवरी
साध्वी देवा ठाकुर
रिंग सेरेमनी में गोली के छर्रे लगने से महिला की मौत के मामले में आरोपी साध्वी देवा ठाकुर को पुलिस सोमवार को रिमांड के दौरान रिकवरी के लिए जिले में कई स्थानों पर लेकर पहुंची। टीम ने साध्वी द्वारा बताए ठिकानों पर गहनता से जांच की। लेकिन देर रात तक पुलिस किसी प्रकार की रिकवरी करने में कामयाब नहीं हो पाई।
थाना शहर प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि सोमवार को साध्वी से थाने में दोपहर तक गहनता से पूछताछ की। लेकिन साध्वी ने कोई ठोस जानकारी नहीं दी। दोपहर करीब तीन बजे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में साध्वी का रुटीन मेडिकल चेकअप करवाने के बाद टीम उसे असंध क्षेत्र के कई गांवों में लेकर गई। जहां सालवन व अन्य कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद भी किसी प्रकार की रिकवरी नहीं हुई।
थाना प्रभारी ने बताया कि यदि उक्त पांच दिन के रिमांड के दौरान किसी प्रकार की रिकवरी नहीं हो पाई तो पुलिस अदालत में दोबारा साध्वी के रिमांड की मांग करेगी।

कई ठिकानों पर छापेमारी, मिले अहम सुराग
साध्वी ने किया आत्मसमर्पण
साध्वी देवा ठाकुर को लेकर सिटी थाना पुलिस ने सोमवार को भी कई ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों का दावा है कि पुलिस को आरोपियों व हथियारों को लेकर अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही पुलिस आरोपियों को काबू कर हथियर बरामद कर सकती है। वहीं, सीआईए की टीमें भी लगातार काम कर रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि एक-दो दिन में पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
बता दें कि शादी समारोह में हवाई फायर के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे। इस मामले में साध्वी पर हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया हुआ है। वहीं साध्वी ने अदालत में सरेंडर किया था। पुलिस ने साध्वी को पांच दिन के रिमांड पर लिया हुआ है और दर्जनों स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है। सोमवार को साध्वी को लेकर पुलिस ने कुछ अहम ठिकानों पर छापेमारी की और उसके कुछ साथियों के बारे में अहम सुराग जुटाए।
पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपियों का जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही हथियारों को लेकर पुलिस के पास पुख्ता रिपोर्ट हैं। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस साध्वी का पांच दिन का रिमांड पूरा होने से पहले ही पूरे मामले का खुलासा कर देगी। बता दें कि साध्वी का रिमांड 23 को पूरा हो रहा है।
इस बारे में सिटी थाना पुलिस ने बताया कि साध्वी की निशानदेही पर छापेमारी से पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को हथियारों समेत काबू करेगी।