{"_id":"656e96e5309dff60cb0fd786","slug":"sacrilege-of-religious-scripture-in-ludhiana-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: लुधियाना जिले में श्री गुटका साहिब की बेअदबी के आरोपी को लोगों ने धुना, फिर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: लुधियाना जिले में श्री गुटका साहिब की बेअदबी के आरोपी को लोगों ने धुना, फिर पुलिस को सौंपा
Tue, 05 Dec 2023 08:54 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 Dec 2023 08:54 AM IST
सार
जांच करने पर पता चला कि गुरदीप सिंह ने अपने माता-पिता को घर से निकाल दिया और इसके बाद बेअदबी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के दोराहा के गांव लंडा में श्री गुटका साहिब के अंग फाड़ककर बेअदबी करने के आरोप में एक व्यक्ति की लोगों ने पकड़कर धुनाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने गुरदीप सिंह निवासी गांव लंडा के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई दोराहा निवासी इंदरप्रीत सिंह की शिकायत पर हुई है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें रमनदीप सिंह का फोन आया, जिन्होंने कहा कि गांव लंडा में एक व्यक्ति ने अपने घर में रखे श्री गुटका साहिब के अंग फाड़ दिए हैं। वह अपने साथियों के साथ गांव लंडा पहुंचे तो वहां पहले से लोगों का जमावड़ा लगा था। जांच करने पर पता चला कि गुरदीप सिंह ने अपने माता-पिता को घर से निकाल दिया और इसके बाद बेअदबी की।
विज्ञापन