फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sacked Punjab Police constable arrested for stealing by asking for lift

Chandigarh News: लिफ्ट मांगकर चोरी करने वाला पंजाब पुलिस का बर्खास्त सिपाही पकड़ा गया, ऐसे गिरफ्त में आया

Tue, 30 Aug 2022 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Aug 2022 12:26 AM IST
सार

चंडीगढ़ पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो आरोपी का सुराग लगा। गुप्त सूचना के आधार पर 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से पीड़ित का चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Sacked Punjab Police constable arrested for stealing by asking for lift
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लिफ्ट लेकर मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। लवप्रीत पंजाब पुलिस का जवान था। आपराधिक गतिविधियों के चलते उसे बर्खास्त कर दिया गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से स्नैचिंग और चोरी के दो केस दर्ज हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ के सेक्टर-38 वेस्ट के रहने वाले राकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह 28 अगस्त को दोपहर साढ़े तीन बजे मोटरसाइकिल पर सवार हो सेक्टर-22 के रास्ते मोहाली स्थित अपने दफ्तर जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर -31/ 32 लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा। एक व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगी। 
विज्ञापन


पीड़ित ने उसे बाइक पर बैठा लिया और सेक्टर-48/49 लाइट प्वाइंट के पास छोड़ दिया। बताया कि जब पीड़ित मोहाली स्थित अपने ऑफिस पहुंचा तो उसने पाया कि उसके बैग में रखा मोबाइल गायब है। इसके बाद लिफ्ट मांगने वाले व्यक्ति पर संदेह जताते हुए चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी। एसएचओ सेक्टर-31 के निर्देश पर गठित की गई अलग-अलग टीमों ने लाइट प्वाइंट से लेकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से पीड़ित का चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed