{"_id":"5b6dcd2d4f1c1b1f1e8b457b","slug":"ruthless-murder-of-unknown-man-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीर में घोंपा सूआ और रॉड से की पिटाई, अस्पताल के सामने शव फेंक फरार हुए आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शरीर में घोंपा सूआ और रॉड से की पिटाई, अस्पताल के सामने शव फेंक फरार हुए आरोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूआ घोपकर और रॉड से पीटकर हत्या करने के बाद एक युवक का शव शुक्रवार सुबह ईएसआई अस्पताल के गेट के सामने फेंक दिया गया। लोगों ने इस बारे में जन सेवा दल कार्यालय में सूचना दी। दल के सदस्यों ने मौके पर सिटी थाना पुलिस को बुलाया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर उसे शवगृह में रखवा दिया। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सिटी थाना पुलिस ने सभी पुलिस थानों व चौकियों में इसकी सूचना भेज दी है।
जन सेवा दल के सदस्य चमन गुलाटी ने बताया कि 30 वर्षीय एक युवक का शव कोई अस्पताल में फेंककर गया है। वहां पेड़ के पास शव मिला है। वहां पर गाड़ी के टायर के निशान भी हैं। युवक के पैरों पर सूए जैसे हथियार से हमला करने के निशान भी हैं। कमर, कंधे, छाती पर चोट के निशान थे। शव पूरी तरह से अकड़ा हुआ था। मृतक के शरीर पर टीशर्ट फटी हुई थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी।
सिटी थाना के अतिरिक्त प्रभारी भीम सैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों से इस बारे में पूछ की। प्राथमिक जांच में युवक की हत्या गला दबाकर की गई है। हत्या से पहले युवक को बुरी तरह से किसी खेत में पीटा गया है। मृतक के कपड़े व सैंडल मिट्टी से सने हैं। मौत के असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट होंगे। अतिरिक्त थाना प्रभारी भीम सैन ने बताया कि शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। युवक की जेब से कोई कागज या मोबाइल फोन नहीं मिला है।
विज्ञापन
सुबह चार से पांच बजे के बीच शव फेंका है
सिविल अस्पताल में मरीज के साथ आए तीमारदार पवन ने बताया कि वह रात को सिविल अस्पताल में ही था। वह ईएसआई अस्पताल के सामने रात को लेट तक टहलते रहे थे। चार बजे तक अस्पताल के सामने यहां कोई शव नहीं था। सुबह चार बजे से पांच के बीच शव को किसी गाड़ी से यहां लाकर फेंका गया है।