{"_id":"57546dc04f1c1bd6451094e2","slug":"ruckus-of-punjab-police-si-to-refuse-entry-to-disco","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्को एंट्री से मना करने पर एसआई का हंगामा, पिस्तौल तानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिस्को एंट्री से मना करने पर एसआई का हंगामा, पिस्तौल तानी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
पिस्टल
देर रात सेक्टर 26 स्थित डिस्को में बाउंसरों द्वारा एंट्री करने से रोकने पर पंजाब पुलिस केएसआई ने जमकर हंगामा किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद देर रात थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देर रात लगभग 1 बजे सेक्टर-26 स्थित पर्पल फ्रॉग डिस्क में बिना टिकट एंट्री की कोशिश करने वाले पंजाब पुलिस के एसआई को डिस्को के एंट्री गेट पर बाउंसरों ने रोक दिया। इसके बाद वहां बवाल हो गया। बाउंसरों के अनुसार एसआई को रोका तो वह वर्दी का रौब झाड़नेेलगा। उसने अपना नाम प्रीत बताया।
विज्ञापन
बाउंसरों ने आरोप लगाया कि एसआई ने उन पर पिस्टल निकाल कर तान दी थी। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन की पुलिस पहुंची और एसआई को मेडिकल के लिए जीएमएसएच-16 लेकर गई। मेडिकल करवाने के बाद उसको सेक्टर-26 स्थित थाना लेकर गई,। सूत्रों का कहना है कि वहां पुलिस ने दोनों पक्षों का आपसी समझौता करा दिया।
विज्ञापन