{"_id":"625eb5d5fefc78054e13877e","slug":"rs-25-lakh-theft-in-garments-shop-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: 25 मिनट में 25 लाख रुपये की चोरी, छह शातिरों ने गारमेंट्स दुकान को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना: 25 मिनट में 25 लाख रुपये की चोरी, छह शातिरों ने गारमेंट्स दुकान को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 19 Apr 2022 06:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Apr 2022 06:49 PM IST
सार
आरोपियों ने करीब 25 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गल्ले में पड़े 25 लाख रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी किया। जाते वक्त डीवीआर भी साथ ले गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में मंगलवार को पंजाब की सबसे बड़ी होलसेल कपड़ा मार्केट गांधी नगर में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने मंगलवार की सुबह दुकान के अंदर घुसकर 25 लाख रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना का पता उस समय चला जब कपिल गारमेंट्स के मालिक कपिल अरोड़ा दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन
सामान बिखरा पड़ा देख उनके होश उड़ गए। अंदर पड़ी नकदी गायब थी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन चार की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला कि चोर दुकान के अंदर से डीवीआर भी ले गए। आसपास के कैमरों से पता चला कि दो वाहनों पर छह लोग सवार होकर आए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
दुकान मालिक कपिल अरोड़ा ने बताया कि उनका होलसेल रेडीमेड गारमेंट्स के नाम से दुकान है। रोजाना की तरह सोमवार की रात को भी वह दुकान बंद कर चले गए। मंगलवार की सुबह दुकान के बाहर दो पहिया वाहनों पर छह युवक आए। कुछ समय दुकान के बाहर खड़े होकर बातें करते रहे और अचानक से ताले तोड़कर अंदर घुसे।
विज्ञापन
आरोपियों ने करीब 25 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गल्ले में पड़े 25 लाख रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी किया। जाते वक्त डीवीआर भी साथ ले गए। जब कपिल दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को बताया। थाना डिवीजन चार के एसएचओ ने बताया कि वारदात में कोई जानकार भी शामिल हो सकता है।
अंदर सीसीटीवी फुटेज तो मिली नहीं लेकिन बाहर लगे कैमरों से पता चला कि करीब छह आरोपी थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।