फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   romantic talk, made mms and blackmail to man, 2 arrest

फोन पर रोमांटिक बातें, वीडियो बना युवकों को बनाती थी शिकार

Fri, 26 Feb 2016 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली(हरियाणा) Updated Fri, 26 Feb 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
romantic talk, made mms and blackmail to man, 2 arrest

डबवाली में मोबाइल पर रोमांटिक मैसेज तथा कॉल करने के बाद शादीशुदा मर्दों को ब्लैकमेल करके उनकी वैवाहिक जिंदगी में जहर घोलने वाला सनसनीखेज गिरोह सामने आया है।

विज्ञापन


लालच में घिरे गिरोह के दो सदस्य गांव खुईयांमलकाना में ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की और बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


गांव खुईयांमलकाना के एक विवाहित युवक के मोबाइल पर कुछ दिन पहले एक मैसेज आया। बाद में एक युवती की कॉल आनी शुरू हो गई।

युवती की रोमांटिक बातों में युवक इतना उलझा कि खुद को भूल गया। बुधवार शाम को युवती ने पुन: युवक को कॉल की। बताया कि वह डबवाली के गोल चौक के नजदीक खड़ी है। उस समय वह भी डबवाली में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से पहले कभी मुलाकात नहीं हुई थी, इसलिए दोनों ने अपना ड्रेस कोड बता दिया। कॉल काटते ही युवक बाइक लेकर गोल चौक पहुंच गया। दोनों बाइक पर सवार होकर घूमने निकल गए।

युवती इस दौरान युवक को खेल स्टेडियम के सामने स्थित एक खाली नोहरे में ले गई। पीछे से एक गाड़ी पर सवार होकर दो युवक आए और दोनों की आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली।

युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस को बुलाने का नाटक करने लगे। बाद में  उन्होंने लड़की को जाने दिया। वे युवक से एक लाख रुपये मांगने लगे। सौदा 30 हजार में फिक्स हो गया। युवक ने गांव पहुंचकर पैसे देने की बात कही। एक ब्लैकमेलर बाइक पर उसके साथ सवार हो गया।


दूसरा पीछे-पीछे गाड़ी लेकर गांव पहुंच गया। गांव में पहुंचते ही युवक दोनों को एक चौपाल पर ले गया और शोर मचा दिया। वहां से भागे युवकों ने अपनी गाड़ी एक गली में फंसा ली। इसके बाद ग्रामीणों ने खूब पीटा। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

ग्रामीणों के सामने युवकों ने अपनी पहचान गांव तिगड़ी तथा अबोहर निवासी के रूप में बताई। वीरवार को दोनों को शहर थाना पुलिस में ले जाया गया।

पुलिस को संदेह है कि युवती भी पकड़े गए युवकों से मिली हुई है। शहर थाना पुलिस के एसआई कैलाश चंद्र ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed