{"_id":"5fc3c93f8ebc3ea3725226c5","slug":"rohtak-stf-has-arrested-a-badmash-from-sonipat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा, 26 साल से था फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा, 26 साल से था फरार
Sun, 29 Nov 2020 09:49 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 29 Nov 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
एसटीएफ टीम की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत में 26 साल से फरार और एएसआई की हत्या में सजायाफ्ता 25 हजार के इनामी बदमाश रणदीप उर्फ पप्पू को एसटीएफ रोहतक की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हत्या व लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसको हत्या के मामले में पानीपत कोर्ट से उम्रकैद की सजा हुई थी।
विज्ञापन
वह 26 साल पहले अंबाला जेल से पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया था। एसटीएफ रोहतक प्रभारी संदीप धनखड़ ने बताया कि रणदीप उर्फ पप्पू शातिर अपराधी है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि वह अपने गांव में आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे बरोदा के ढाबवाला मंदिर के पास से काबू कर लिया। उसे 15 मार्च, 1983 में पानीपत के इसराना में दर्ज हत्या व लूट के मामले में पानीपत कोर्ट से उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
1994 में वह अंबाला जेल से पैरोल पर आया था। बरोदा थाने में पांच जनवरी, 2008 में दर्ज मामले में अदालत ने उसे फरार घोषित किया था। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह एमपी के इंदौर, राजस्थान के जयपुर व दिल्ली में छिपकर रहा। वहां वह मेहनत मजदूरी करता था। उसने शादी नहीं की है। जिसके कारण उसका परिवार भी नहीं था। इस कारण वह आसानी से छिपकर रहा।
विज्ञापन
रणदीप पर यह मामले हैं दर्ज
- 1980 में पानीपत चुंगी के पास लूटपाट की।
- 1982 में जीआरपी पानीपत ने अवैध हथियार के साथ पकड़ा।
- 1983 में राजकोट गुजरात से एंबेसडर कार लूटी।
- 15 मार्च, 1983 को राजकोट अहमदाबाद गुजरात से लूटी हुई एंबेसडर गाड़ी में गोहाना रोड पानीपत से हरियाणा पुलिस के दो कर्मियों को लिफ्ट देकर लूटपाट की और एएसआई हरि सिंह निवासी रोहतक की गोली मारकर हत्या की थी।
- 23 मई 1983 में गुजरात में बैंक लूटने की योजना बनाते पकड़ा गया।
- 1986 में जेल कस्टडी से भागने का प्लान बनाया, जिसमें पकड़ा गया।
- 1991 में जेल में बंद कैदियों के साथ मारपीट की, जिसमें मुकदमा दर्ज हुआ।
गिरफ्तार रणदीप उर्फ पप्पू शातिर अपराधी है। उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वह पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में सजायाफ्ता है। -जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी, सोनीपत।