फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rohtak rape case, accused guilty minor in court

रोहतक निर्भया केसः कोर्ट में मुख्यारोपी नाबालिग करार

Thu, 09 Jul 2015 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 09 Jul 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
rohtak rape case, accused guilty minor in court

नेपाली मूल की युवती से गैंग रेप और हत्या के मामले में पुलिस को करारा झटका लगा है। स्थानीय कोर्ट ने नेपाली आरोपी को नाबालिग करार दे दिया। अब उसकी सुनवाई जुवेनाइल कोर्ट में होगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस के नेपाली आरोपी को सख्त सजा दिलाने के अरमान टूट गए। पुलिस ने आठों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। लेकिन कोर्ट के आदेश आते ही नाबालिग को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी पक्ष के वकील दीपक भारद्वाज ने बताया कि जेएमआईसी विकास की अदालत ने सात बालिग आरोपियों के केस को सेशन कोर्ट के लिए कमिट (ट्रांसफर) किया है। अगली सुनवाई 18 जुलाई को सेशन कोर्ट में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस का भी किरकिरी हो रही

rohtak rape case, accused guilty minor in court

इस जघन्य वारदात में पुलिस की लगातार किरकिरी हो रही है। वारदात के बाद पकड़े गए नेपाली आरोपी को पुलिस प्रारंभ से ही बालिग (20 से 22 साल) बताती रही लेकिन प्रमाणित कभी नहीं कर सकी।

वहीं, आरोपी की मां ने कोर्ट में उसके नाबालिग होने के दस्तावेज पेश कर दिए। कोर्ट के आदेश पर मेडिकल टेस्ट हुआ तो वहां भी आरोपी की उम्र 14 से 16 साल पाई गई। जब पुलिस के पास कोई रास्ता नहीं बचा तो कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से पेश नाबालिग आरोपी के जन्म प्रमाणपत्र की जांच करने नेपाल रवाना हो गई।

लेकिन लंबी प्रक्रिया के बाद भी पुलिस कोई ठोस सबूत नहीं पेश सकी जो यह सिद्ध कर सके कि नेपाली आरोपी बालिग है। यही नहीं पुलिस की ओर से 2 जुलाई को कोर्ट में पेश किए गए आयु संबंधी दस्तावेजों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही आरोपी की उम्र करीब 15 साल मानी गई।

यह है मामला

rohtak rape case, accused guilty minor in court

फरवरी 2015 में चिन्योट कॉलोनी निवासी नेपाली मूल की युवती की गैंगरेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मानसिक अशक्त युवती के शरीर में आरोपियों ने नुकीले पत्थर तक डाले। पूरे प्रदेश में हल्ला मचा।

मामले में पुलिस ने गद्दी खेड़ी गांव के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 9वें आरोपी ने भागकर दिल्ली में आत्महत्या कर ली। इसमें से एक आरोपी नेपाली मूल का है, जिसे बुधवार को कोर्ट ने नाबालिग माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed