फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak police arrested Naveen from khidwali village

रोहतक पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 10 हजार के ईनामी नवीन उर्फ भंडर को दबोचा, तीन जिलों की पुलिस को थी तलाश

Mon, 28 Mar 2022 02:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 28 Mar 2022 02:24 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक आरोपी नवीन का पुराना रिकॉर्ड है। आरोपी पर हत्या का प्रयास, लूट, स्नैचिंग, डकैती, फायरिंग करने व अवैध हथियार रखने के करीब 15 मामले दर्ज है।

विज्ञापन
Rohtak police arrested Naveen from khidwali village
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल से जमानत पर आकर फरार चल रहे 10 हजार के इनामी नवीन उर्फ भंडर को रोहतक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अपराध जांच शाखा द्वितीय ने खिड़वाली गांव के खेतों से काबू किया। सोमवार को उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि उसके साथ जुड़े अन्य आरोपियों को भी दबोचा जा सके। आरोपी पर हत्या के प्रयास सहित 15 केस दर्ज हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब ने बताया कि 21 अक्तूबर 2021 को खिड़वाली गांव निवासी रवि ने शिकायत दी थी कि वह राजस्व विभाग में कार्यरत है। रात करीब 12 बजे लघुशंका के चलते घर से बाहर आया। बाहर गली में गांव निवासी नवीन उर्फ भंङर अपने साथी मंदीप उर्फ भोली, जतिन व आशीष निवासी गंगाना तेज आवाज में ट्रैक्टर ट्रॉली पर गाना बजा रहे थे।
विज्ञापन


रवि ने तेज आवाज में गाना बजाने पर टोका तो नवीन उर्फ भंङर ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। रवि के परिजन बाहर आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोपी नवीन उर्फ भंङर व उसके साथियों ने रवि के घर के बाहर फायरिंग कर दी। भीड़ एकत्रित होने पर आरोपी युवक शिकायतकर्ता रवि को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने अपराध जांच शाखा द्वितीय को भंडर को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी। सीआईए द्वितीय की टीम ने कार्रवाई करते हुए खिड़वाली गांव के खेतों में छापा मारकर आरोपी नवीन उर्फ भंडर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

आठ दिन में तीन वारदात दी थी अंजाम  
सदर थाना एरिया में आठ दिन में तीन वारदात अंजाम दी गई थी। इसमें 21 अक्तूबर को खिड़वाली निवासी रवि के घर पर फायरिंग, 26 अक्तूबर को सांघी गांव निवासी विशाल उर्फ विशु को सांघी गांव में ही गोली मारने की वारदात अंजाम दी गई। जबकि 28 अक्तूबर को खिड़वाली गांव स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में बैंक सखी कर्मचारी से 90 हजार रुपये की लूट हुई थी। तीनों मामलों में आरोपी नवीन उर्फ भंडर का नाम सामने आया था।

भंडर के खिलाफ दर्ज हैं एक दर्जन केस
एएसपी ने बताया कि आरोपी पर हत्या का प्रयास, लूट, स्नैचिंग, डकैती, फायरिंग करने व अवैध हथियार रखने आदि के करीब 12 मामले दर्ज है। आरोपी पर अवैध हथियार रखने के 4 मामले, लूट का एक, गिरोह बंदी के 2, हवाई फायरिंग के दो, जान से मारने की धमकी का एक, छेङ़छाड़ व मारपीट एक-एक केस है। इन केसों में आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। रोहतक के अलावा सोनीपत व बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में आरोपी ने वारदात अंजाम दी हैं। 

पंजाब में छुपता रहा, 15 दिन पहले आया था खिड़वाली के खेतों में
पुलिस का कहना है कि अक्तूबर 2021 में एक सप्ताह में तीन वारदात अंजाम देकर नवीन उर्फ भंडर फरार हो गया। वह पंजाब में अलग-अलग जगह छुपता रहा। अब 15 दिन पहले खिड़वाली गांव के खेतों में आकर रह रहा था। इसकी भनक अपराध जांच शाखा द्वितीय को लग गई। पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed