फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rohtak boy sold sister, puchaser make her prostitute

20 हजार में बेची बहन, खरीदार ने वेश्यावृति में धकेला

Tue, 12 Jan 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 12 Jan 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
rohtak boy sold sister, puchaser make her prostitute

आसाम की रहने वाली युवती को उसी के भाई ने 20 हजार रुपये में बेच दिया। खरीदार दिल्ली ले आई और रोहतक में बेच दिया। रोहतक में खरीदार ने देह व्यापार में धकेला। इसके बाद लगातार सात दिन अलग-अलग युवकों से पीड़िता के यौन संबंध बनवाए। यही नहीं विरोध करने पर बंधक बनाकर पीटा भी।

विज्ञापन


शनिवार को पीड़िता और उसके साथ एक अन्य युवती किसी तरह से भाग निकली और लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। आसाम के नौगांव निवासी पीड़िता की शादी डेढ़ साल पहले ग्वालियर में हुई थी। उसकी एक बेटी है। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों से झगड़ा होने पर वह मायके आ गई। यहां उसके दो भाई और एक बहन है। माता-पिता का निधन हो चुका है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उसके भाई के पास दिल्ली से नेहा नाम की एक महिला आई। आरोप है कि भाई ने 20 हजार रुपये में उसे बेच दिया। इस बारे में पीड़िता को जानकारी नहीं थी। नेहा उसे काम दिलवाने के लिए दिल्ली ले आई। दिल्ली में नेहा ने उसे आकाश और सन्नी को सौंप दिया। दोनों युवक पीड़िता को रोहतक ले आए। युवकों ने उसे शिवाजी कॉलोनी स्थित शीतल नगर में रहने वाली रानी नाम की महिला के घर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदार ने जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला

rohtak boy sold sister, puchaser make her prostitute

पीड़िता का आरोप है कि रानी ने उसे रुपये के लिए जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। आरोपी महिला हर रोज पीड़िता को यौन संबंध के लिए अलग-अलग लोगों के पास भेजती थी। ये सिलसिला लगातार सात दिन तक चलता रहा।

इस संबंध में पीड़िता के बयान पर महिला थाना पुलिस ने आसाम के नौगांव निवासी पीड़िता के भाई, दिल्ली निवासी खरीदार नेहा, रानी, आकाश और सन्नी के खिलाफ मानव तस्करी, बंधक बनाकर रखना, खरीदफरोख्त सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रानी और सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को रानी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया जबकि सन्नी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं पीड़िता को कोर्ट ने महिला आश्रम भेजा।
 
विरोध किया तो पीटा, बोली, खरीदा है तुझे
पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी रानी ने उसे घर में बंधक बनाकर पीटा। रानी ने पीड़िता से कहा कि यह काम तो करना ही पड़ेगा क्योंकि तुझे रुपये देकर खरीदा गया है।

चंगुल से भाग लोगों से मांगी मदद

rohtak boy sold sister, puchaser make her prostitute

शनिवार को पीड़िता कमरे में बंद थी। आरोपी महिला किसी काम से घर से बाहर गई थी। तभी पीड़िता ने शोर मचाया। इसके बाद मकान के नीचे के हिस्से में रहने वाली महिला ने बाहर से दरवाजा खोला। इसके बाद पीड़िता भाग निकली। पीड़िता रैनकपुरा पहुंचकर एक घर में घुसकर लोगों को आपबीती सुनाई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। महिला पुलिस मोके पर पहुंची और पीड़िता को लेकर कार्रवाई की। वहीं पीड़िता के साथ दूसरी रोहतक की रहने वाली पीड़िता ने भी बयान दिया कि रानी एक नहीं बल्कि कई लड़कियों को जिस्मफरोशी में धकेल चुकी है।

उसके खिलाफ एक अन्य युवती ने भी पुलिस को शिकायत दी है। उसके बयान भी मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए गए हैं। युवती का आरोप है कि रानी व उसके अन्य साथी रुपयों के लिए जबरन लोगों के पास यौन संबंध बनाने के लिए भेजते थे।
- गरिमा, एसएचओ, महिला थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed