फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery with diamond businessman

हीरे के व्यापारी से लूट का शातिराना अंदाज दंग कर देगा

Mon, 13 Apr 2015 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा) Updated Mon, 13 Apr 2015 05:13 PM IST
विज्ञापन
robbery with diamond businessman

हीरे के कारोबारी को लूटने के लिए 4 लुटेरों ने रची खौफनाक साजिश। दरअसल हरियाणा के अंबाला कैंट में शुक्रवार देर रात गुड़ बाजार में चार लुटेरों ने एक सराफा कारोबारी को फिल्मी स्टाइल में पुलिस वाले बनकर लूट लिया। ये कारोबारी राजस्थान के जयपुर से अंबाला में डायमंड रिंग की मार्केटिंग के लिए आया था। लेकिन यहां लुटेरों का शिकार बन गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पीड़ित और वहां इकट्ठा हुए लोगों ने इलाका पुलिस को दी। जिसके बाद कैंट पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने वहां बाजार में एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है। मगर अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


पीड़ित कारोबारी संतोष ने बताया कि वे राजस्थान के जयपुर स्थित कल्याण नगर का रहने वाला है और वहां से अंबाला डायमंड रिंग की मार्केटिंग करने आया था। उसके पास सत्तर के करीब डायमंड रिंग के सैंपल थे। जिसे उसने यहां कारोबारियों को दिखाकर आर्डर बुक करने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुराग के ‌लिए सीसीटीवी फुटेल खंगाली जा रही है

robbery with diamond businessman

पीड़ित के अनुसार वह कैंट के गुड़ बाजार से गुजर रहा था, तभी चार युवक उसके पास आकर रुके। उन्होंने अपनी बाइक दूर ही खड़ी कर रखी थीं। युवकों ने बाइक से उतरकर रौब डालते हुए पीड़ित से कहा कि ‘कहां से आ रहे हो, बैग में क्या है...तुम्हें पता नहीं यहां पुलिस की चेकिंग चल रही है।’ इतना सुनकर पीड़ित कारोबारी घबरा गया।

इसी तरह रौब दिखाते हुए लुटेरों ने पीड़ित से बैग छीन लिया और उसकी तलाशी लेने लगा। तलाशी लेने के बाद उन्होंने कारोबारी को बैग सौंप दिया और सामान का ध्यान रखने की नसीहत देकर बाइक पर बैठकर चले गए।

लुटेरों के जाने के तुरंत बाद ही जब कारोबारी ने बैग को खंगाला तो यह देखकर हैरान रह गया कि उसमें से डायमंड रिंग गायब है। जिसके बाद पीड़ित ने वहीं शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके चलते वहां अन्य लोग भी एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी।

जसपाल सिंह, एसएचओ, अंबाला कैंट ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेल खंगाली जा रही है। इस वारदात को चार लोगों ने अंजाम दिया है। जल्द ही इस वारदात की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed