फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbery of soap of seven million from Cantor

कैंटर से साढे़ सात लाख का साबुन लूटा

Tue, 01 Jul 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, समालखा(पानीपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, समालखा(पानीपत) Updated Tue, 01 Jul 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
Robbery of soap of seven million from Cantor

जीटी रोड पर कैंटर चालक को खंबे के साथ बांधकर चार बदमाश साबुन की पेटियां और नकदी सहित वाहन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने चालक के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बाद में लूटी गई गाड़ी बिजली कार्यालय के नजदीक सर्विस लाइन पर खड़ी मिली। इसमें से करीब साढे़ सात लाख रुपये कीमत की पौने तीन सौ साबुन की पेटी गायब मिली।
विज्ञापन


कैंटर चालक संजीव निवासी एटा उत्तरप्रदश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नोएडा स्थित गौतम बुद्ध नगर में एक ट्रांसपोर्ट पर बतौर चालक काम करता है। रविवार को नोएडा से चंडीगढ़ माल लेकर गया था। इसके बाद उसने आते समय अंबाला स्थित सेव गुड्स ट्रांसपोर्ट कंपनी से फरीदाबाद के लिए डेटोल साबुन की 365 पेटी लोड कर चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समालखा के पास प्रकाश ढाबा पर खाना खाने के बाद कैंटर में ही सो गया। रात डेढ़ बजे के करीब चार पांच युवक आए और उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसमें से एक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और कैंटर लेकर फरार हो गए।

पीड़ित ने बताया कि कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने उसे सड़क किनारे बिजली के खंभे से बांध दिया। बदमाश उसकी जेब से करीब साढे़ चार हजार रुपये की नकदी व कैंटर लेकर फरार हो गए। किसी तरह उसने खुद को बंधन से मुक्त किया और शहर की तरफ आने के दौरान रास्ते में मिली पुलिस को घटना से अवगत करवाया। पुलिस के साथ घटनास्थल की तरफ आने के दौरान उन्हें रास्ते में उसका कैंटर खड़ा मिला।


वहीं, सेव गुड्स ट्रांसपोर्ट कम्पनी मालिक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कैंटर में 365 पेटी साबुन थी। इसकी कीमत करीब ग्यारह लाख रुपये बनती है। लावारिस हालत में मिले कैंटर में 85 पेटी ही पड़ी थी। लुटेरे करीब साढ़े सात लाख रुपये की 280 पेटी साबुन ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed