फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery of 7.5 lakhs from tour and travel staff

बटाला में दिनदहा़ड़े साढ़े 7 लाख की लूट

Mon, 20 Oct 2014 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Mon, 20 Oct 2014 06:04 PM IST
विज्ञापन
robbery of 7.5 lakhs from tour and travel staff

कार सवार लुटेरों ने सोमवार को बैंक से साढ़े 7 लाख रुपये निकालकर लौट रहे ट्रैवल कंपनी के स्टाफ को लूट लिया। घ्ाटना पंजाब के बटाला शहर के बोहड़ी मंदिर के पास की है।

विज्ञापन


कार सवार तीन लुटेरों ने युवक को डराने के लिए फायरिंग भी की। पीड़ित युवक टूर एंड ट्रैवल कंपनी का कर्मचारी है। उसने बैंक से रुपये निकाले थे और रुपयों को बैग में रखकर लौट रहा था। लुटेरों की पहचान नहीं हो सकी है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुरदासपुर निवासी व एक टूर एंड ट्रैवल कंपनी में कार्यरत शिव कालिया पुत्र सुरिंदर कालिया ने बताया कि उसने एसडीएफसी बैंक की शाखा से सात लाख 57 हजार रुपये निकाले थे। वह रुपयों को बैग में रखने के बाद अपनी एक्टिवा पर सवार होकर बैंक से लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह शहर के बोहड़ी मंदिर के पास पहुंचा तो पीछे से तीन अज्ञात युवक एक बिना नंबर की आई-ट्वेंटी कार पर सवार होकर वहां पहुंच गए। उन्होंने अपनी कार से उसकी एक्टिवा में हल्की टक्कर मारी। इससे वह नीचे गिर पड़ा।


इसी दौरान मौका पाकर एक युवक कार से बाहर निकला और उसने डराने के लिए जमीन पर रिवाल्वर से फायरिंग की। तभी कार में सवार एक और युवक नीचे उतर पड़ा और झटके से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। पलक झपकते ही वे फिर से कार में सवार होकर फरार हो गए।

घटना के संबंध में एसएसपी बटाला मनमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस घटना के शिकार युवक की मदद से लुटेरों की पहचान का प्रयास करने में जुटी है। इसके लिए बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed