फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery of 35 lakh in chandigarh

किचन की जाली काटकर चोर ले उड़े 35 लाख

Sun, 17 May 2015 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 May 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
robbery of 35 lakh in chandigarh

सेक्टर-18बी स्थित एक कोठी से चोरों ने 35 लाख रुपये चोरी कर लिए। इसके अलावा चोरों ने चांदी के बर्तन, वीडियो कैमरा और अन्य कीमती सामान भी बांधकर वहां किचन में रखा हुआ था। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

सेक्टर-18बी स्थित हाउस नंबर-552 सरवन सिंह बैंस का है। वे पत्नी के साथ शिमला गए हुए थे। शनिवार सुबह सवा सात बजे उनके बेटे संजीत सिंह ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि घर में चोरी हो गई है।
विज्ञापन

संजीत इसी घर में फर्स्ट फ्लोर पर पत्नी के साथ रहते हैं। साथ ही उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। किचन की खिड़की पर लगी जाली काटकर चोर अंदर घुसे थे। घर में सारा सामान भी बिखरा पड़ा था। दोनों बैडरूम की अलमारियां भी खाली की हुई थी। फिंगर एक्सपर्ट और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला है। हालांकि इससे कोई सबूत मिला या नहीं, पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। वहीं सरवन सिंह ने पुलिस को बताया कि चोर ड्रेसिंग रूम की अलमारी में रखे 35 लाख रुपये ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैश मिला तो बाकी सामान छोड़ गए
चोरों ने पहले तो सब कीमती सामान एक ब्रीफकेस में पैक कर लिया। इसमें चांदी के बर्तन, वीडियो कैमरा समेत अन्य सामान शामिल था। लेकिन इसी बीच चोरों के हाथ कैश लग गया। 35 लाख मिलते ही चोरों ने सामान वहीं छोड़ दिया और चंपत हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed