फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery of 14 crore in Diamond showroom: new drama of mastermind brothers

डायमंड शोरूम में 14 करोड़ की लूट: मास्टरमाइंड भाइयों का अब नया ड्रामा

Mon, 09 May 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 May 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
robbery of 14 crore in Diamond showroom: new drama of mastermind brothers
चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट - फोटो : amar ujala

सेक्टर-17 डायमंड शोरूम से 14 करोड़ के हीरों की लूट का मामला साफ होने के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी दोनों शोरूम मालिकों को इनवेस्टिगेशन ज्वॉइन करने नोटिस भेजा है। जबकि, इस बीच बड़ा भाई रजनीश वर्मा फरार हो गया है जबकि दूसरा आरोपी विनोद वर्मा चेस्ट पेन से अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल, पुलिस रजनीश की तलाश में छापे मार रही है। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, इसी वजह से लोकेशन भी ट्रैप नहीं हो रही है।

विज्ञापन


दोनों शोरूम मालिकों ने रटा ड्रामा, सभी को किया गुमराह सूत्रों के अनुसार पुलिस ने ड्रामा वाले केस में शोरूम के मालिक अजय और महिला वर्कर चारू को सरकारी गवाह बनाया है। उन्होंने ही पूरी कहानी पुलिस के सामने पेश की है। 
विज्ञापन


तीन दिन पहले शोरूम से माल निकाल ले गए थे: पुलिस के अनुसार शोरूम मालिकों ने लूट का ड्रामा रचकर सभी को गुमराह किया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने फर्जी तरीके से अपने रिश्तेदारों का इस्तेमाल किया होगा। जबकि, मैनेजर ने बयान में बताया है कि तीन दिनों पहले ही आरोपी माल निकालकर ले गए थे। इसके साथ पुलिस ने बताया कि आरोपियों के शोरूम में कुल 2 करोड़ से ज्यादा का मॉल नही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेस्ट पेन से विनोद दो दिनों के बेड रेस्ट पर: पुलिस के अनुसार आरोपी विनोद पंचकुला सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती था। जबकि, रविवार को जांच के बाद डाक्टरों ने उसको दो दिनों का बेड रेस्ट करने को बताया है। हालांकि, सूत्रों की माने तो चंडीगढ़ पुलिस की टीम विनोद की निगरानी में लगी है।

चार दिनों की नोटिस के बाद नही सौंपी लूट की डिटेल: डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि इतनी बड़ी लूट का बयान लिखवाने वाले शोरूम मालिकों ने अभी तक मॉल की डिटेल नही सौंपी है। जबकि, दोनों मालिकों को इसके लिए चार दिनों पहले ही नोटिस भेजा गया था। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी लूट या चोरी के बाद पीड़ित पुलिस के साथ साथ लगा रहता है। लेकिन, हैरानी की बात है कि इस केस में दोनों शोरूम मालिक पुलिस से भागते नजर आए हैं। अभी तक दोनों ने अपना बयान नहीं दर्ज करवाए हैं।

मैनेजर ने दोनों मालिकों की पूरी करतूत की कहानी पेश कर दी

robbery of 14 crore in Diamond showroom: new drama of mastermind brothers
चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट - फोटो : amar ujala

वहीं, पंचकुला हास्पिटल में भर्ती विनोद ने रविवार को कहा कि ढाई करोड़ का बिल नकली नहीं है। पुलिस ने अपनी कहानी में हम भाइयों को ही दोषी बना दिया है। जबकि, हमने ढाई करोड़ का मॉल पहले लिया था। वही बिल दुकान में आया था। दूसरी ओर उन्होंने कहा कि उनके भाई रजनीश भाग नहीं रहे हैं। वह अपने किसी काम से बाहर गए हैं। अब लूट की वारदात के बाद उनका परिवार थाने जाकर नहीं बैठ सकता। उन्होंने कहा कि पुलिस लूट की वारदात करने वालों को पकड़े मामला खुद साफ हो जाएगा।

आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत मौजूद: डीएसपी: गौरतलब हो कि केस के जांच अधिकारी डीएसपी सेंट्रल सतीश कुमार ने शनिवार को दोनों भाईयों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि पहला सूबुत शोरूम ऑनर ने ढाई करोड़ का फर्जी बिल, दूसरा सुबूत शोरूम के मैनेजर ने दोनों मालिकों की पूरी करतूत की कहानी पेश कर दी। इसके साथ शोरूम की महिला वर्कर चारू सहित मैनेजर ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाया है। वहीं, डीएसपी ने दावा किया है कि पुलिस के आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत मौजूद है। 

पुलिस का दावा, सभी माल मालिकों के पास : डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने ही वारदात को अंजाम दिलवाया है। इसके साथ उन्होंने शोरूम में आने वालों को गुमराह करके पुलिस को गुमराह किया है। पुलिस का दावा है कि शोरूम में मौजूद मॉल, डीवीआर और पूरी स्टोरी शोरूम मालिकों के पास है।

पुलिस ने ऐसे डाला शिकायतकर्ता पर हाथ: पुलिस के अनुसार शोरूम मालिक रजनीश वर्मा पहले ही दिन पुलिस को गुमराह किया है। हालांकि, पुलिस को शक दूसरे दिन से ही हो गया था। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों की एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग में जांच अधिकारी डीएसपी ने दोनों के खिलाफ सभी सूबुत पेश किए। वहीं, दूसरे दिन गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।

यह है मामला: सेक्टर-17 स्थित फारेवर डायमंड में दोपहर 14 करोड़ की लूट की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस की तीन टीमें जांच में लगी हैं। पुलिस का कहना है कि लूट का सारा ड्रामा इंश्योरेंस के 10 करोड़ रुपये लेने के लिए रचा गया है।
 
सतीश कुमार, डीएसपी, सेंट्रल ने बताया कि दोनों आरोपियों को पूछताछ में शामिल होने का नोटिस भेजा गया है। पुलिस ने पूरे सूबुत के बाद केस दर्ज किया है। दोनों की रिमांड में पूछताछ के बाद मामले की पूरी कहानी सामने आ जाएगी। जबकि, मैनेजर और महिला वर्कर ने अपना गवाह दर्जन करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed