फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गन प्वाइंट पर युवती समेत 3 ने डायमंड शोरूम से लूटे 14 करोड़ के हीरे

Sun, 01 May 2016 11:07 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
robbery of 12 crore in jewellery showroom in chandigarh
चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट - फोटो : amar ujala

सेक्टर-17 स्थित फॉरएवर डायमंड शोरूम में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक युवती समेत तीन लोगों ने गन प्वाइंट पर 14 करोड़ के हीरे लूट लिए। जाते-जाते लुटेरे शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे उखाड़कर ले गए। जब वारदात हुई उस समय शोरूम में मालिक और उनका भाई मौजूद थे, जबकि वर्कर को अंगूठी में कुछ बदलाव कराने के लिए बाहर भेजा गया था। 

बेखौफ लुटेरे 45 मिनट तक रहे शोरूम में, सीसीटीवी और डीवीआर ले गए

robbery of 12 crore in jewellery showroom in chandigarh
चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट - फोटो : amar ujala

लूट की सूचना पाकर पहुंचे पुलिस के उच्च अधिकारी जांच में जुटे रहे, मगर कोई सुराग नहीं मिल पाया। शोरूम मालिक रजनीश वर्मा ने बताया कि रविवार सुबह दुकान खुलने के पांच मिनट बाद एक युवती के साथ दो युवक आए। उन्होंने अलग-अलग तरह की अंगूठी दिखाने को कहा। इस दौरान शोरूम में वह, उनका भाई और एक वर्कर मौजूद था। उन्होंने तीनों को अंगूठियां दिखानी शुरू की। लड़की ने एक अंगूठी पसंद की और उसमें कुछ बदलाव करने को कहा।
 

robbery of 12 crore in jewellery showroom in chandigarh
चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट - फोटो : amar ujala
शोरूम मालिक ने बदलाव कराने के लिए वर्कर को बाहर भेजा। इसी दौरान एक युवक ने शोरूम मालिक पर पिस्टल तान दी। वहां मौजूद दोनों भाइयों को एक युवक ने गन प्वाइंट पर रोके रखा जबकि युवती और दूसरे युवक ने शोरूम को खंगालकर हीरे जवाहरात बैग में भर लिए। इसके बाद वे तीनों दुकान के बाहर निकले और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
robbery of 12 crore in jewellery showroom in chandigarh
चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट - फोटो : amar ujala

पुलिस के अनुसार दोनों युवक शनिवार शाम को भी शोरूम में आए थे। उन्होंने अंगूठी और गहने देखे। काफी समय शोरूम में लगाने के बाद उन्होंने कहा कि वह रविवार को भाई के साथ आएंगे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक दिन पहले शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे, सामान और वर्कर की जानकारी ले गए थे। शोरूम मालिक के अनुसार तीनों लुटेरे शोरूम में करीब 11बजे अंदर आए थे। इसके बाद वे करीब पौने 12 बजे वारदात को अंजाम देकर निकले जबकि पुलिस को वारदात की सूचना करीब 12.30 बजे मिली। 

विज्ञापन
robbery of 12 crore in jewellery showroom in chandigarh
चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट - फोटो : amar ujala
हालांकि पुलिस का कहना है कि वारदात के दौरान आरोपी करीब 20 मिनट तक शोरूम में मौजूद थे। शोरूम मालिक ने बताया कि लुटेरे शोरूम के अंदर से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर तोड़कर ले गए। लूट के बाद युवकों ने सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर निकाली। 

मनीष चौधरी, एसएसपी, ट्रैफिक और विजिलेंस ने बताया कि सेक्टर-17 स्थित फॉरएवर डायमंड शोरूम में एक युवती समेत तीन लोगों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जांच जारी है और अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed