{"_id":"57385a014f1c1bd918ac7006","slug":"robbery-loot-yadvindra-garden-robbery-pinjore-garden-robbery-panchkula-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक यादविंद्रा गार्डन में चोरी, शीशा तोड़कर काउंटर पर रख गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऐतिहासिक यादविंद्रा गार्डन में चोरी, शीशा तोड़कर काउंटर पर रख गए
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला)
Updated Mon, 16 May 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
यादविंद्रा गार्डन में चोरी, टूटा हुआ कैश काउंटर और दरवाजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर स्थित ऐतिहासिक यादविंद्रा गार्डन में अज्ञात चोर 22 हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर गए। वारदात देर रात अंजाम दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआइना किया।
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा टूरिज्म विभाग के मोटल में चौकीदार नरेंद्र सिंह तैनात था। देर रात नींद आ गई तो वह पास रखे सोफे पर लेट गया। साढ़े तीन बजे के करीब उसकी आंख खुली तो देखा कि शीशा और एक लकड़ी काउंटर पर रखी है, जबकि उसके सोने से पहले वहां कुछ नहीं था। छानबीन की तो उसने कैश काउंटर टूटा हुआ पाया। उसने तुरंत मोटल के रिसैप्शनिस्ट स्टाफ कुलदीप सिंह को सूचना दी।
कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और देखा कि काउंटर में रखे दो बंडलों में से एक गायब है। उसने बताया कि काउंटर में दो दिन का कैश 50 हजार रखा था। चोर उसमें से 22 हजार रुपये वाला बंडल उठाकर ले गए और 29 हजार वाला बंडल वहीं छोड़ गए। कुलदीप ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। थाना प्रभारी महिंद्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी का कहना है कि मोटल में विभाग ने 9 सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। उनमें से भी चार ही वर्किंग हैं। आधा कैश गायब है और आधा ज्यों का त्यों रखा है। चौकीदार को भी भनक नहीं लगी। मोटल के पीछे बने दरवाजे का शीशा टूटा मिला है। हमने मामला दर्ज कर लिया है। जल्दी ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।