फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery, loot, house robbery, chandigarh house robbery, crime

घर की देखभाल करने को जिसे चाबियां सौंपी, वही धोखा दे गया

Sun, 24 Apr 2016 02:30 PM IST
पवन तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
पवन तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Apr 2016 02:30 PM IST
विज्ञापन
robbery, loot, house robbery, chandigarh house robbery, crime
डाका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बाहर जाने से पहले जिस युवक पर भरोसा करके घर की देखरेख करने के लिए चाबियां सौंपी, उसी ने धोखा दे दिया। उसने घर में पड़ी नगदी व लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी का पता तब चला जब घर की मालकिन वापस लौटी और उसने सामान बिखरा पड़ा देखा। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर युवक के आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जांच चल रही है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 56 के मकान नंबर 469 में रहने वाली बीना देवी ने बताया कि बीना देवी वही पर मीट की दुकान चलाती है। वहां पर सन्नी नाम का युवक काम करता था। वो 13 अप्रैल को  हिमाचल में अपने गांव गई  थी। जाने से पहले बीना देवी घर की देखरेख करने के लिए घर की चाबियां  उसको दे गई थी। लेकिन 18 अप्रैल को जब वो वापस आई तो घर पर वैसे ही ताला लगा हुआ था। सन्नी को भी फोन किया लेकिन उसका भी फोन नही लगा ।
विज्ञापन


काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब सन्नी नही आया तो बीना ने घर का ताला तुड़वाया और अंदर जा कर अपना सामान चैक किया तो नगदी व सोने चांदी के गहने चोरी थे। पीड़िता के अनुसार उसके घर से सनी एक सोने का लॉकेट, सोने की अंगुठी , सोने की  चेन और  10 हजार रुपये नगद चुरा कर ले गया। जिस पर महिला ने तुरंत 100 नंबर पर फोन कर चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता की शिकायत ले ली। महिला ने पहले दो तीन तक अपने तौर पर सन्नी का पता लगाने की कोशिश की। उसके बाद सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में सन्नी के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज करवा दी। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी  सन्नी का कुछ पता नही चला है उसकी तलाश चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed