{"_id":"cccf9f1a5c9364fa8aad685162e77c3d","slug":"robbery-in-marriage-function-one-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के रंग में चोरों का भंग, एक धरा दूजा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के रंग में चोरों का भंग, एक धरा दूजा फरार
कुलदीप शुक्ला /अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 22 Jan 2015 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-22 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित शादी समारोह में बुधवार देर रात दो चोरों ने घुसकर रंग में भंग डाल दिया। लोगों ने चोरी करके भागते समय एक आरोपी को धर दबोचा, जबकि दूसरा आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
वारदात बुधवार रात करीब 12:05 बजे की है। सेक्टर-46 निवासी नरेंद्र अपने साले की शादी में सेक्टर-22 स्थित कम्युनिटी सेंटर आए थे। सभी लोग शादी में जश्न में मशगूल थे। इसी बीच सामने से कांच टूटने की आवाज आई।
विज्ञापन
नरेंद्र के अनुसार, तभी आभास हो गया कि कोई कार का शीशा तोड़ रहा है। जब मौके पर पहुंचे तो दो चोर उनकी कार से पत्नी का पर्स चुराकर भाग रहे थे। लोगों ने खदेड़कर एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता नरेन्द्र के अनुसार, आरोपियों ने पेचकश से कार के शीशे तोड़े। चोरों ने जो पर्स चुराया था, उसमे 10 हजार रुपये और कुछ गहने थे। हालांकि, आरोपी के पकड़े जाने के बाद सारा सामान बरामद हो गया।
आरोपी की पहचान हल्लोमाजरा में रहने वाले संजय के रूप में हुई, जबकि फरार आरोपी का नाम लंबू है। आरोपी संजय मूलरूप से ऊना का रहने वाला है।
जीएमसीएच में भी की वारदात
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी इंडिका से आए थे। उन्होंने सबसे पहले जीएमसीएच-32 में चोरी की दो वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद सेक्टर-22 पहुंचे थे।