फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbery in House on Gun Point at Tohana of Fatehabad

पिस्तौल-चाकू की नोक पर घर में घुसकर की लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार, एक ने खुद को मारी गोली

Fri, 21 Aug 2020 02:59 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, टोहाना(फतेहाबाद)
अमर उजाला, टोहाना(फतेहाबाद) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 21 Aug 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Robbery in House on Gun Point at Tohana of Fatehabad
घर में घुसकर की लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद जिले के टोहाना कस्बे में आजाद नगर स्थित एक मकान में महिला व उसके बेटे को पिस्तौल व चाकू के आधार पर लाखों की लूट का मामला सामने आया है। मामले में कार्य करते हुए शहर पुलिस की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरे आरोपी में अपने आप को गोली मार ली जिसके बाद पुलिस ने आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा पकड़े गए 2 आरोपियों में एक आरोपी अजय नरवाना के धर्मनगर व दूसरा टोहाना का वाला पवन बताया गया है। मृतक नरवाणा का रहने वाला बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीबन 10:00 बजे आजाद नगर के रहने वाले सुनील फाइनेंस का काम करता है तथा उसके घर में उसकी पत्नी काम कर रही थी कि उसी दौरान मास्क लगाए हुए दो युवक घर में आए तथा घर में प्लंबर का सामान भूलने की बात का बहाना लगाकर पहुंच गए।
विज्ञापन


घर मे मौजूद सुनील की पत्नी कविता व उसके बेटे की कनपटी पर पिस्तौल व चाकू लगा कर घर में रखे रुपयों की मांग की तथा महिला को कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने रुपयो से भरा हुआ बैग व महिला के गहने महिला से ले लिए तथा वे तीनों स्कूटी पर सवार होकर डांगरा रोड की तरफ चले गए जब वह गांव की ओर जा रहे थे तो लोहखेड़ा के पास उनकी स्कूटी बंद हो गई तथा वहां एक ग्रामीण के हाथ में गोली मारकर उसकी मोटरसाइकिल छीनकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब ग्रामीण उसका पीछा कर रहे थे तभी एक आरोपी ने अपने आप को गोली मार लिया था बाकी दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि शहर के आजाद नगर के रहने वाले सुनील के घर तीन अज्ञात युवकों ने पिस्तौल व हथियार के बल पर लाखो रुपये व जेवरात लूट लिए है थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया है जिनमे से एक नरवाणा व एक टोहाना का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed