फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbery in broad daylight in jewelery shop in Jalandhar

Jalandhar News: ज्वेलरी की दुकान में दिनदहाड़े लूट, पुलिस नाके से महज 200 मीटर दूर वारदात

Fri, 17 Nov 2023 10:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Nov 2023 10:50 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-4 और जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित दुकानदार ने आरोपियों को पांच सोने की चेन दिखाई। आरोपियों ने पांचों पसंद की। इनका बिल करीब 2.40 लाख रुपये बना था। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार के बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Robbery in broad daylight in jewelery shop in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर के प्लाजा चौक के पास स्थित ज्वेलरी की दुकान पर दिनदहाड़े लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। श्री राम चौक (कंपनी बाग) के पास रवि ज्वेलर की दुकान पर गन प्वाइंट पर लुटेरे पांच सोने की चेन लेकर भाग निकले। जहां वारदात हुई, वहां से पुलिस नाका महज 200 मीटर की दूरी पर है। 

विज्ञापन


घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इस घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बना है। दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि तीन युवक दुकान पर घुसे और उन्होंने पांच सोने की चेन लीं और बदले में 50 हजार रुपये दे दिए। इस दौरान लुटेरों ने कहा कि वह बाकी के पैसे एटीएम कार्ड और गूगल-पे के जरिए देंगे। जब दुकानदार युवकों का एटीएम स्वाइप करने लगा तो एक युवक ने कैश काउंटर पर खड़े युवक पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद 50 हजार रुपये छीन लिए और पांच सोने की चेन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना तुरंत थाना चार की पुलिस को दी गई। इसके बाद थाना चार की पुलिस, सीआईए स्टाफ और एसीपी परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। मामले की जांच की जा रही है लेकिन अभी तक लुटेरों की पहचान नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2.40 लाख रुपये बना था बिल

घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-4 और जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित दुकानदार ने आरोपियों को पांच सोने की चेन दिखाई। आरोपियों ने पांचों पसंद की। इनका बिल करीब 2.40 लाख रुपये बना था। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार के बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed