{"_id":"fd6d1b180cc3c2472ad868f21f8fcac0","slug":"robbery-in-5-flats-in-half-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 मिनट, 5 फ्लैट, उड़ा ले गए लाखों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 मिनट, 5 फ्लैट, उड़ा ले गए लाखों
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 09 May 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीसी स्थित रेल विहार में आधे घंटे के अंदर चोरों ने पांच फ्लैटों में वारदात को अंजाम दिया और लाखों का सामन व नगदी चुराकर फरार हो गए। हालांकि, सोसाइटी गेट पर रखे रजिस्टर में किसी अज्ञात की एंट्री नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे में पुलिस भी भितरघात की आशंका जता रही है। बहरहाल, एमडीसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ये वारदातें सुबह साढ़े 11 से 12 बजे के बीच हुई। जी ब्लॉक के दूसरे और तीसरे फ्लोर के चार फ्लैट व दूसरे ब्लॉक में एक फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाया। सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके का मुआयना कर सैंपल लिए।
विज्ञापन
पिछले दिनों सेक्टर-2 में पार्षद ममता मित्तल के घर सहित पांच घरों को भी चोरों ने निशाना बनाया था, लेकिन सफलता सिर्फ दो ही जगह मिली। कुछ दिन पहले सेक्टर-6 में भी पांच घरों में एक ही रात वारदात हुई थी।
विज्ञापन
केस-1
जी-209 में सौरभ विज अपने परिवार के साथ रहते हैं। विज एक निजी कंपनी के जीएम हैं और उनकी पत्नी आशिमा इंफोसिस में काम करती हैं। सुबह दोनों अपने-अपने काम पर चले गए। दोपहर करीब 12 बजे जब आशिमा घर आईं तो ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। विज परिवार के मुताबिक, उनके यहां से करीब सात हजार रुपये कैश व चांदी के कुछ बर्तन चोरी हुए हैं।
केस-2
रिटायर इंजीनियर सीपी सिंह अपने परिवार के साथ जी-210 में रहते हैं। 11 बजे के करीब उनकी पत्नी सुखचरण कौर गुरुद्वारे चली गईं और उसके कुछ मिनट बाद सीपी सिंह भी फ्लैट बंद करके निकल गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो लॉक टूटा था। सिंह के मुताबिक, उनके घर से सोने की दो चूड़ियां, दो झुमके, दो अंगुठियां व दो हार गायब हैं।
केस-3
तीसरी चोरी जी-309 में किरण यादव के घर हुई। वह भी किसी काम से बाहर गई थीं। उनके यहां से सोने की पांच अंगूठियां, एक चेन व करीब तीन किलो चांदी चोरी हुई। यादव के मुताबिक, उन्हें पहले अपने फ्लैट में चोरी होने की जानकारी मिली। इसके बाद कई अन्य घरों में भी वारदात होने की सूचना मिली।
केस-4
चोरी की चौथी वारदात फ्लैट नंबर-310 में हुई। इस फ्लैट में स्वाति अपने परिवार के साथ रहती हैं। वह आईटी पार्क में अपने काम पर गई थीं। शिकायत के मुताबिक, उनके घर से चोर 16 हजार कैश, एक कड़ा व एक चेन सेट चुरा ले गए।
केस-5
पांचवीं वारदात फ्लैट नंबर-211 में हुई, जिसमें हरीश अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर पर भी कोई नहीं था। हरीश की शिकायत के मुताबिक, उनके घर से चोर करीब 20 हजार कैश व डेढ़ लाख रुपये के गहने चुरा ले गए।