फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery, diamond showroom robbery, diamond showroom loot, chandigarh police, chandigarh

14 करोड़ की लूट का ड्रामा: 'डायरेक्टर' ने छुटाए पुलिस के पसीने

Sat, 14 May 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 May 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
robbery, diamond showroom robbery, diamond showroom loot, chandigarh police, chandigarh
चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट - फोटो : amar ujala
सेक्टर-17 डायमंड शोरूम में 14 करोड़ के हीरों की लूट के ड्रामे के मुख्य किरदार रजनीश वर्मा की तलाश में पुलिस के पसीने छूट गए हैं। वहीं, पुलिस कार्रवाई पर सबसे बड़ा सवाल है कि शोरूम मालिकों पर पहले ही दिन से शक होने के बावजूद उसने रजनीश पर ढिलाई क्यों बरती?
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि उसने मुख्य आरोपी रजनीश की गिरफ्तारी और बरामदगी को लेकर नासिक में छापामारी की है। लेकिन, वहां न मुख्य आरोपी मिला और न ही पुलिस कुछ बरामद कर पाई। शोरूम मालिकों पर केस दर्ज करके पुलिस ने बताया था कि रजनीश और विनोद पर पहले दिन से ही शक था।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस के पास मैनेजर अजय और सेल्स गर्ल चारू केरूप में गवाह भी मिल चुका था। वहीं, सूत्रों की माने तो पंचकूला सेक्टर-6 हास्पिटल में रजनीश के भर्ती होने के बाद ही पुलिस अधिकारियों की मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग के दौरान ही शोरूम मालिकों पर केस दर्ज करने का आदेश मिला था। जबकि, इस केस में पुलिस ने चंडीगढ़ के बाहर छापामारी मारने, माल बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी बताकर विनोद का रिमांड लिया था। जबकि, पुलिस ने सीसीटीवी में आने वाले तीनों आरोपियों को चंडीगढ़ से ही गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरूम मालिक मुख्य आरोपी
तीनों आरोपियों ने पुलिस रिमांड में सफाई दी थी कि वे केस के बारे में बताने वाले थे। इसके साथ उन्होंने आरोप लगाया है कि रजनीश ने उनको एक फिल्म मे काम दिलवाने के नाम पर शोरूम में बुलाया था। जब तीनों शोरूम में पहुंच गए तो दोनों भाइयों ने बताया कि वे अपने शोरूम में लूट का ड्रामा कर रहे हैं। इस पर तीनों ने उनका साथ देने से इंकार कर दिया और कुछ समय के बाद अपना बैग ले कर शोरूम से बाहर निकल गए।


कोट
रिमांड में पूछताछ के बाद ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में आरोपी विनोद से पूछताछ सहित मोबाइल लोकेशन और संबंधित लोगों की निशानदेही पर तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी काबू कर लिया जाएगा।   
उदयपाल, थाना प्रभारी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed