पेट्रोल पंप पर सौ का तेल डलवा, कारिंदे को गोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप पर 2 युवकों ने बाइक में सौ रुपये का तेल डलवाया और कारिंदे को गोली मार कर उसे लूट लिया। घटना पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में मुख्य मार्ग स्थित चीमा फीलिंग स्टेशन की है।
शनिवार रात पौने बारह बजे दो युवकों ने बाइक में सौ रुपये का तेल डलवाया और कारिंदे को गोली मार उसकी जेब से 37 हजार का कैश लेकर फरार हो गए। घायल कारिंदा सुखविंदर सिंह निवासी गांव अलौड़ खन्ना फिलहाल लुधियाना के अपोलो अस्पताल में भरती है।
कारिंदे के साथी नरमन सिंह ने बताया कि हमलावरों ने सुखविंदर की गर्दन पर गोली मारी। जब उसने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की तो वे गोली मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत पंप के मालिक सनदीप सिंह चीमा को दी गई। घायल को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया।
पंप मालिकों ने उसे लुधियाना के अपोलो हास्पिटल में भर्ती करवाया है। शनिवार की रात चीमा फिलिंग स्टेशन पर ड्यूटी पूरी करने से 10 मिनट पहले पंप के दफ्तर में सभी वर्कर हिसाब किताब में जुटे हुए थे। इसी बीच पंप पर एक पल्सर बाइक सवार दो युवक आए।
पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाईम जॉब
इसमें से एक युवक पंप के दफ्तर में तेल डलवाने के लिए कहने को आया। सुखविंदर सिंह तेल डालने के लिए बाहर आया। हमलावरों ने 100 रुपये का तेल डलवाकर उसे 500 रुपये का नोट दिया।
सुखविंदर ने बकाया देने के लिए जेब में पड़ा करीब 37 हजार का कैश निकालकर हाथ में रखा तो दोनों हमलावरों ने कारिंदे से पैसे छीनने चाहे। सुखविंदर सिंह भागने लगा तो दोनों ने पकड़कर उसके गर्दन में गोली दाग दी। वह वहीं गिर गया और हमलावर कैश लेकर फरार हो गए।
घटना के कुछ देर बाद ही अमलोह के डीएसपी मनप्रीत सिंह सहित जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अपोलो अस्पताल में भरती सुखविंदर की हालत गंभीर है। मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ अजयपाल सिंह ने बताया कि आरोपी बाइक सवारों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जो गोली सुखविंदर को लगी है वह 32 बोर के रिवाल्वर की है। मामले की जांच में जिला पुलिस प्रमुख गुरमीत सिंह चौहान, एसपी (डी) बलवंत सिंह और सीआईए इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह जुटे हुए हैं। पुलिस पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान कर रही है।
चीमा फिलिंग स्टेशन पर हमलावरों की गोली का शिकार हुआ सुखविंदर सिंह गांव अलौड़ के ही एक प्राइवेट कॉलेज में बीए का छात्र है। करीब चार महीने पहले ही पढ़ाई के साथ-साथ अपने घर का गुजारा चलाने के लिए पंप पर नौकरी करने के लिए आया था। सुखविंदर माता-पिता का इकलौता बेटा है। जिस पंप पर यह घटना घटी है वह डीएसपी खरड़ जगविंदर सिंह चीमा के बड़े भाई सनदीप सिंह चीमा का है।