फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery at diamonds showroom in chandigarh, now delhi police join investigation

चंडीगढ़ से 14 करोड़ की लूट का वीडियो आया सामने, 3 चेहरे दिखे

Wed, 04 May 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 May 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
robbery at diamonds showroom in chandigarh, now delhi police join investigation
चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट - फोटो : amar ujala

सेक्टर 17 के डायमंड शोरूम में लूट मामले को सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम भी शहर में पहुंच चुकी है। दिल्ली पुलिस यूटी पुलिस की सहायता करेगा। मंगलवार को दिल्ली पुलिस की टीम ने यूटी पुलिस से केस की डिटेल ले ली है। उसने पीड़ितों से भी पूछताछ की।

विज्ञापन


शोरूम से 14 करोड़ रुपये की लूट के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ लुटेरों का कोई पुख्ता सबूत नहीं लगा है। लूट के तीसरे दिन भी पुलिस के अधिकारियों ने शोरूम में जा कर कर्मचारियों से बातचीत की।
विज्ञापन


मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने भी केस की डिटेल व एफआईआर की कॉपी ली। दिल्ली पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया और शोरूम कर्मचारियों से पूछताछ की। डीएसपी क्राइम पवन कुमार ने बताया कि किसी ज्वेलरी शोरूम में यह अब तक की सबसे बड़ी लूट की घटना है। इस मामले की जांच में हरियाणा और पंजाब की पुलिस पहले ही मदद कर रही है। अब दिल्ली पुलिस भी सहयोग करने पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरूम मालिकों से घंटों हुई पूछताछ
मंगलवार को साइबर सेल ने शोरूम मालिक विनोद वर्मा और  रजनीश वर्मा से करीब चार घंटे तक सेक्टर 17 स्थित साइबर सेल ऑफिस में पूछताछ की। हालांकि पुलिस ने पूछताछ के बारे में साफ साफ नहीं बताया, लेकिन यह जरूर बताया कि कि दोनों भाइयों से ज्वेलरी के रिकार्ड आदि के बारे में जानकारी ली गई है। पुलिस ने शोरूम की स्टॉक बुक कब्जे में ले ली है और उसकी जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों का चेहरा साफ नहीं
पुलिस के हाथ जो फुटेज लगी है, उसमें जो दो पुरुष व एक महिला नजर आ रही है। उनमें से एक पुरुष के हाथ में बैग नजर आ रहा है। शोरूम मालिकों ने भी वेरीफाई कर दिया है कि ये तीनों लुटेरे हैं। लेकिन फुटेज में कहीं से भी उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। फुटेज तीनों को देखकर लगता है कि लुटेरों की उम्र 35 से लेकर 40 साल तक के बीच थी। पुलिस का कहना है कि शक्ल साफ न नजर आने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।


पुलिस की चार यूनिटें कर रही हैं मामले की जांच
यूटी पुलिस ने जांट में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जांच में चार यूनिटें लगा दी है। क्राइम ब्रांच, आपरेशन सेल, साइबर सेल व सेंट्रल डिवीजन पुलिस टीम  जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed