{"_id":"65686a44fe451d84e29168e933a464db","slug":"robbers-murder-lady-looted-goods-and-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने की महिला की हत्या, नकदी-सामान ले भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों ने की महिला की हत्या, नकदी-सामान ले भागे
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Sun, 27 Apr 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदकोट के गांव लालेआना बाद बाघापुराना में लुटेरों ने शनिवार सुबह झुग्गी झोंपड़ियों पर धावा बोल दिया। नकदी व सामान लूटने के अलावा लुटेरों के हमले से एक महिला की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
इनमें से चार गंभीर रूप से घायलों को फरीदकोट रेफर किया गया है।। मृतक महिला का यहां सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। थाना बाघापुराना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फिरोजपुर रेंज के डीआईजी अमर सिंह चाहल और सीनियर पुलिस अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ जिला पुलिस प्रमुख एस. भूपथी, एसपी (डी) हरजीत सिंह पन्नू और अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
थाना बाघापुराना पुलिस को मृतक महिला की लड़की रिंकी (17) ने बयान में बताया कि वह और कई अन्य परिवार लंबे समय से झुग्गी झोंपड़ी में रहते हैं। शनिवार सुबह करीब 3 बजे हाथों में बेसबाल आदि पकड़े पांच-छह नौजवान उनकी झुग्गी में दाखिल हुए।
उन्होंने सोने-चांदी के गहने मांगे तो उसकी मां जसविंदर कौर ने विरोध किया। जब जसविंदर कौर झुग्गी में से बाहर निकल कर शोर मचाने लगी तो लुटेरों ने उस पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
इसके बाद में उसके पिता संत राम के भाई, पड़ोसी कमलेश और उसकी पत्नी सुनीता, काला और उसकी बेटी की भी नींद खुल गई। उन्होंने लुटेरों को विरोध किया तो उन्हें भी घायल कर दिया।
इस बाद में लुटेरे ट्रंक में से 5 हजार रुपये और सामान लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।