{"_id":"001a1f4a29fb2810bf277dba19390a12","slug":"robbers-looted-from-atm-rs-two-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम काटकर दो लाख रुपये की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम काटकर दो लाख रुपये की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Wed, 27 Aug 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के मोगा शहर से 7 किलोमीटर दूर मोगा-फिरोजपुर मार्ग स्थित इंडो सोवियत फ्रेंडशिप कालेज आफ फार्मेसी में पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम को गैस कटर से काटकर लुटेरे तकरीबन 1.78 लाख रुपये की रकम लूटकर ले गए।
विज्ञापन
डीएसपी (डी) गुरमीत सिंह ने बताया कि थाना सदर में 7 अज्ञात आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया और थाना पुलिस और सीआईए स्टाफ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मोगा-फिरोजपुर मार्ग स्थित इंडो सोवियत फ्रेंडशिप कालेज आफ फार्मेसी में पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम की चौकीदारी के लिए सुखजीवन सिंह गांव चौधरीवाला बतौर चौकीदार काम करता है।
विज्ञापन
इस मौके पर सुखजीवन सिंह ने बताया कि सुबह 5 बजे मोहिंद्रा पिकअप जीप में हथियारबंद सात लुटेरे आए। लुटेरों ने चौकीदार की दोनों बाजू बांधकर गाड़ी में बिठा लिया और शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी।
विज्ञापन
दो लुटेरे गाड़ी में उसकी निगरानी करते रहे। बाकी लुटेरे एटीएम को गैस से काटकर उसमें से 1 लाख 77 हजार 900 रुपये लूटकर फरार हो गए और चौकीदार को कुछ दूरी पर ले जाकर छोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े होने के कारण इस घटना के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। इस घटना को जिला पुलिस प्रमुख जतिंदर सिंह खैहरा ने गंभीरता से लिया और डीएसपी (डी) गुरमीत सिंह, सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रेम सिंह और थाना सदर के एसएचओ परसन सिंह से मीटिंग कर हिदायतें दीं।
बीती 29 जुलाई की रात को अमृतसर रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम को गैस से काटकर उसमें से 7 लाख 22 हजार 800 रुपये लूट लिए गए थे।