फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   road accident, two killed, five injured

सड़क हादसे में मासूम समेत दो की मौत, पांच गंभीर

Sun, 20 Apr 2014 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर/मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर/मोगा Updated Sun, 20 Apr 2014 05:43 PM IST
विज्ञापन
road accident, two killed, five injured

मोगा-कोटकपूरा रोड पर रविवार तड़के बाघापुराना के पास एक बेकाबू कार पुली से जा टकराई। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


उन्हें अस्पताल लाया गया जहां दो वर्षीय बच्ची और उसके पिता को डॉक्टरों ने मृत घोषित करार दे दिया। बाकी पांच घायलों को लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां घायल बच्ची परीक्षा की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुक्तसर के कोटकपूरा रोड स्थित गुरु अंगद देव नगर की गली नंबर 9 बी निवासी और गांव संगराणा के सरकारी प्राइमरी स्कूल में तैनात सरकारी अध्यापक महिंदरपाल चावला (38) अपनी पत्नी अंजली चावला, पौने दो वर्ष की बेटी इनायत, कोटकपूरा निवासी सरकारी अध्यापक साढू नवदीप कक्कड़ व साली मंजली, उनकी बेटी परीक्षा व बेटे तनिश के साथ जालंधर में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के चाचा तेजेंद्र दास व मंगत चावला ने बताया कि उनके रिश्तेदारों ने उन्हें सुबह जाने के लिए कहा जा रहा था लेकिन महेंद्र पाल, नवदीप टक्कर और अंजली की लोकसभा चुनाव में ड्यूटी होने के कारण रविवार को उनकी रिहर्सल थी।

इसके कारण उन्हें आधी रात में निकली पड़ी। जब उनकी कार टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर थी तो विपरीत दिशा से आ रही कार की रोशनी से ड्राईवर संतुलन खो बैठा।

कार की गति तेज होने के कारण कार सड़क के किनारे एक पुली से जा टकराई और उसे तोड़ते हुए आगे निकलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार में सवार सातों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने महेंद्र पाल चावला व उनकी दो वर्षीय बच्ची इनायत को मृत घोषित कर दिया।

वहीं अंजली, नवदीप टक्कर, मंजली, तनिश व परीक्षा की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें लुधियाना के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed