फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   road accident, student, car accident, panipat, panipat accident, haryana

10वीं के छात्र ने पिता की कार से दो छात्रों को रौंदा

Tue, 02 Feb 2016 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत।
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत। Updated Tue, 02 Feb 2016 02:29 PM IST
विज्ञापन
road accident, student, car accident, panipat, panipat accident, haryana

पिता की आंख बचाकर उनकी कार से स्कूल जा रहे दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले किशोर ने सोमवार सुबह शेरा गांव में स्कूल के बाहर खड़े छात्रों को कुचल डाला। स्पीड ब्रेकर पर असंतुलित हुई कार पांचवीं में पढ़ने वाले 11 वर्षीय नितिन को घसीटती हुई 300 मीटर तक ले गई जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में एक अन्य छात्र घायल हो गया।

विज्ञापन


कार चला रहा किशोर और उसका साथी छात्र कार छोड़कर भाग गए। नितिन अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। उसकी मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने अज्ञात छात्रों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पानीपत की ओर से जा रही एक कार थाना मतलौडा के अंतर्गत शेरा गांव के सरकारी स्कूल के बाहर असंतुलित होकर समीप खड़े दो छात्रों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। इनमें से एक नितिन कार के साथ करीब तीन सौ मीटर तक घिसटता चला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार की टक्कर से एक अन्य छात्र गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। कार एक मकान के चबूतरे से टकराकर रुक नहीं गई होती तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के रुकते ही उसमें सवार कार चला रहा छात्र और उसका साथी भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने गौरव को पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नितिन के शव को कब्जे में ले लिया।

पिता गया था बाहर, पीछे से निकाल ली कार
पुलिस के अनुसार जानकारी में आया है कि गांव रेरकलां निवासी शराब ठेकेदार किसी काम से खंदरा गांव गया हुआ था। पिता की अनुपस्थिति में किशोर वय बेटे ने स्कूल जाने के लिए कार बाहर निकाल ली।

उसने अपने एक अन्य दोस्त को भी बुला लिया। ये दोनों छात्र दसवीं के बताए जा रहे हैं। कार से मिले बैग और स्कूल के आई कार्ड से उनकी पहचान हुई है।

वर्जन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात छात्रों पर मुकदमा दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -राजेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना मतलौडा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed