फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   road accident, grandmother and son died

पोते की मन्नत मांगने गई, बेटे संग 'मौत' मिली

Thu, 12 Mar 2015 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इंद्री, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, इंद्री, करनाल Updated Thu, 12 Mar 2015 09:52 AM IST
विज्ञापन
road accident, grandmother and son died

पोते की मन्नत मांगने के लिए दादी खुशी-खुशी गांव पाथरी में माता के दरबार में मत्था टेकने गई थी। उसका बेटा व बहू भी साथ थे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन


मत्था टेकने के बाद जब कार में सवार वे तीनों वापस आ रहे थे तो रंबा चौकी के पास अज्ञात कैंटर ने उनकी कार को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माता के दरबार में लगाई अरदास भी कम पड़ गई। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है। रंबा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे से गांव बुटानखेड़ी में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंद्री क्षेत्र के गांव बुटानखेड़ी निवासी 23 वर्षीय पारस अपनी मां शीला (45) और पत्नी अंजू के साथ कार में सवार होकर जिला जींद के गांव में पाथरी में माता के मंदिर में दर्शन के लिए गया था। माता के दर्शन के पश्चात परिवार के लोग अलसुबह में ही गांव की ओर लौट रहे थे। सुबह साढे़ छह बजे जैसे ही कार रंबा चौकी से आगे बढ़ी तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने कार को जोरदार टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर कार को काफी दूर तक खींच कर ले गया। इस दुर्घटना में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने मामले की सूचना रंबा चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कालेज भिजवाया और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। पुलिस आरोपी कैंटर चालक की तलाश कर रही है।

इकलौता था पारस

road accident, grandmother and son died

गौरतलब है कि पारस घर का एकलौता पुत्र था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ही उसका विवाह अंजू के साथ हुआ था। दुर्घटना की सूचना जैसी गांव में चली तो पूरे गांव में मातम पसर गया। पारस के पिता पोस्ट आफिस में कार्यरत हैं। गांव में इस हादसे को लेकर गमगीन माहौल है। हर एक की जुबान पर यही बात है कि दादी पोते की मन्नत मांगने गई थी, लेकिन खुद ही चल बसी। दोपहर बाद गांव में ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

आरोपी की तलाश जारी: एएसआई
रंबा चौकी पुलिस प्रभारी एएसआई जयनारायण ने बताया कि कैंटर-कार की टक्कर में मां और बेटे की मौत हुई है, जबकि मृतक की पत्नी घायल हुई है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए हैं। दुर्घटना के बाद अज्ञात कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed