{"_id":"91451bb0de998effe33477eac3523590","slug":"road-accident-case-on-retired-ssp-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसा: रिटा. एसएसपी के चालक पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसा: रिटा. एसएसपी के चालक पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 06 May 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-43-44 के चौक पर फॉर्च्यूनर गाड़ी द्वारा स्विफट को जोरदार टक्कर मारने के मामले में सेक्टर-36 पुलिस ने रिटायर्ड एसएसपी के चालक कुलराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
मालूम हो कि 3 अप्रैल की दोपहर को इस हादसे के बाद पुलिस की ओर से कहा जा रहा था कि दोनों पक्षों द्वारा समझौता हो रहा है।
पुलिस के अनुसार इस हादसे में विभाजक सड़क की रेलिंग भी टूट गई थी। इस हादसे में स्विफट कार उछल सड़क कर किनारे रेलिंग के पास जाकर गिरी।
हादसे में स्विफ्ट कार में सवार सेक्टर-44 निवासी पंकज शर्मा और उनकी पत्नी अंबिका शर्मा को गंभीर चोटें आईं थी। पुलिस ने पंकज शर्मा की शिकायत पर ही आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोपी चालक पंजाब के रिटायर्ड एसएसपी गुरु इकबाल सिंह की फॉर्च्यूनर गाड़ी चलाता है।