फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   road accident 14 injured include 10 child

ओवरलोड ऑटो पलटा, 10 बच्चे समेत 14 घायल

Sun, 20 Apr 2014 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 Apr 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
road accident 14 injured  include 10 child

माता मनसादेवी के दर्शन करने जा रहे बच्चों समेत 14 लोगों से भरा ओवरलोड ऑटो रविवार सुबह कलाग्राम के पास पलट गया।

विज्ञापन


ऑटो में सवार दस बच्चे समेत 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सेक्टर-16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया।

हादसे में बच्चों समेत सभी लोगों के सिर, हाथ और पैर में चोट लगी। जहां ज्ञानवती और बेटी रेणु को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया।

मनीमाजरा थाना पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर ऑटो चालक इंडस्ट्रियल एरिया की संजय कालोनी निवासी हरीराम के बयान दर्ज दिए। उसने बताया ऑटो के आगे अचानक साइकिल सवार आ गया था। उसे बचाते-बचाते ऑटो पलट गया था।

इंडस्ट्रियल एरिया के संजय कालोनी निवासी धर्मराज ने बताया कि वह बेटे संदीप के लिए पूजा करने परिवार और पड़ोस के बच्चों को ऑटो में लेकर मनसादेवी जा रहा था।
विज्ञापन


ऑटो पड़ोसी हरीराम चला रहा था। कलाग्राम केपास अचानक ऑटो के सामने साइकिल आ गई। ऑटो चालक उसे बचाने लगा तो संतुलन बिगड़ गया।

संतुलन बिगड़ने से ऑटो विभाजित सड़क पर लगी लोहे की ग्रील से टकराकर पलट गया। ऑटो पलटते ही बच्चे सड़क पर गिरे और लहूलुहान हो गए। मौकेपर मौजूद लोगों ने सड़क पर गिरे बच्चों को उठाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एक के बाद एक पीसीआर आई और घायलों को अस्पताल लेकर गए। जहां बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए घायल
ऑटो पलटने से घायल हुए 10 बच्चे समेत 14 लोग इंडस्ट्रियल एरिया की संजय कालोनी के रहने वाले है। घायलों की पहचान 16 वर्षीय दुर्गावती, पांच वर्षीय अणु, आठ वर्षीय संदीप, 13 वर्षीय मिथलेस, पांच वर्षीय रेणु, 13 वर्षीय पिंकी, 15 वर्षीय सोनू, पांच वर्षीय राधिका, 14 वर्षीय निशु, 14 वर्षीय रोहित, 20 वर्षी मोनिका, 40 वर्षीय ज्ञानवती उर्फ अनीता , धर्मराज और चाल हरीराम के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed