{"_id":"57a7398f4f1c1b78272b8f2b","slug":"rikshwa-driver-died-due-to-hitting-by-ctu-bus-police-arrested-bus-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"CTU बस की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
CTU बस की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 07 Aug 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटीयू बस की टक्कर से मनीमाजरा बस स्टैंड पर खड़े रिक्शा चालक की मौत हो गई। ड्राइवर को गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया गया है। मृतक मूलरूप से बिहार और वर्तमान में मौलीजागरां का रहने वाला था। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने और गैर इरादत्तन हत्या का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
घटनाक्रम के अनुसार रविवार सुबह 8 बजे मौलीजागरां निवासी शंकर शाह मनीमाजरा बस स्टैंड पर सवारियों के इंतजार में रिक्शा के साथ खड़ा था। इसी दौरान सीटीयू बस सेक्टर-17 बस अड्डे से सवारियां लेकर मनीमाजरा बस स्टैंड आई और अंदर जाने लगी। इसी दौरान रिक्शा चालक बस की चपेट में आ गया। टक्कर लगते ही रिक्शा पलट गया और शंकर शाह सड़क पर सिर के बल गिर गया। उसे गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जीएमएसएच-16 लेकर गई। लेकिन, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक मूलरूप से बिहार का रहने वाला था और बस स्टैड़ पर रिक्शा चलाता था। मनीमाजरा थाना पुलिस ने सीटीयू बस चालक हरबंस सिंह के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने और गैर इरादत्तन हत्या का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे थाने से ही जमानत दे दी गई।