फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rewari gangrape accused were made to beggars to avoid arrest

रेवाड़ी गैंगरेपः गिरफ्तारी से बचने के लिए भिखारी तक बन गए थे आरोपी, ऐसे आए पकड़ में

Mon, 24 Sep 2018 11:34 AM IST
मनीष कुमार, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
मनीष कुमार, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Updated Mon, 24 Sep 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Rewari gangrape accused were made to beggars to avoid arrest
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी

रेवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सेना के जवान पंकज और मनीष ने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए। आरोपी हनुमानगढ़ जिला के गोगामेड़ी इलाके में कई दिनों तक भिखारी बनकर रहे जिससे उनको कोई पहचान नहीं सके। इस दौरान आरोपी भिखारी के रूप में धर्मशालाओं के आसपास रहते थे, जिससे उनको खाना मिल जाता था। 

विज्ञापन


वारदात के बाद गांव से फरार होने के बाद आरोपियों सबसे अधिक समय राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में ही बिताया और मामला जब समाचार-पत्रों के साथ टीवी चैनलों पर प्रसारित हुआ तो घबरा गए दोनों आरोपी भिखारी बन गए और कई दिनों तक इसी वेष में हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी इलाके में घूमते रहे। गोगामेड़ी इस समय गोगाजी का मेला आयोजित होता, जो कि लगभग 15 दिनों तक चलता है।
विज्ञापन

 

Rewari gangrape accused were made to beggars to avoid arrest
पुलिस गिरफ्त में गैंगरेप के आरोपी

इस मेले के जरिए आरोपियों ने अपने आप को बचाने का प्रयास किया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया जब उनके फोटो समाचार-पत्रों और टीवी में आने लगे थे तब उनको लगा था कि अब कहीं पर भी उनको पहचाना जा सकता है। इसके बाद दोनों ने भिखारी बनकर इस क्षेत्र में घूमते रहे। इसके बाद आरोपी खानाबदोश परिवार के सदस्य बनकर भी सतनाली से सटी राजस्थान सीमा तक आए जिससे मामले में उनको जानकारी मिल जाए कि पुलिस की दबिश कम हुई है या नहीं। 

खानाबदोश बनने के बाद वे राजस्थान के झुंझुनू जिला की एक ढाणी में पहुंचे और उन्होंने दो-तीन दिन तक खेतों में ही बिताए। इसके अलावा एक रात आरोपियों ने सतनाली क्षेत्र से लगे राजस्थान के पहाड़ी क्षेत्रों में भी बिताई। राजस्थान के एक गांव की ढाणी में जाने के दौरान एक किसान ने जब इनको खेतों में देखा तो उसने पूछताछ भी की जिसके बाद आरोपी वहां से निकल गए।

पैसे समाप्त होने पर बढ़ गई थी मुश्किल 

Rewari gangrape accused were made to beggars to avoid arrest
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसआईटी चीफ

किसान का यही संदेह पुलिस के लिए बड़ा मददगार बना और उसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान और महेंद्रगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र में अपनी टीम को सक्रिय कर दिया। इसी दौरान आरोपियों के सतनाली के पास मौजूद ढाबा पर रात को रुकने की जानकारी मिली जिसके बाद उनको दबोच लिया गया। 

आरोपी शुरुआत में तो राजस्थान के बीकानेर और जयपुर तक चले गए थे लेकिन जब उनके पास पैसे समाप्त हो गए तभी इन्होंने महेंद्रगढ़ क्षेत्र की तरफ रूख किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का प्रयास था कि महेंद्रगढ़ जिले में मौजूद अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंचकर उनसे पैसे ले लिया जाए जिससे एक बार फिर से गिरफ्तारी से बचने के लिए किसी दूसरे इलाके में चला जाए। इसी वजह से पिछले दो दिनों से आरोपी महेंद्रगढ़ क्षेत्र के आसपास ही थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed