{"_id":"57d270534f1c1b96793177f3","slug":"rewari-family-bought-bride-for-disable-son-and-she-run-away-with-husband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"90 हजार में बिहार से खरीदी थी दुल्हन, विक्षिप्त पति को लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
90 हजार में बिहार से खरीदी थी दुल्हन, विक्षिप्त पति को लेकर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Sat, 10 Sep 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
शादी के बाद दुल्हन निकली ठग
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
90 हजार रुपये में मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटे के लिए बिहार से दुल्हन खरीदी। 10 दिन में ही वह उसे साथ लेकर फरार हो गई। जयसिंहपुर खेड़ा गांव की घटना के बाद मुकदमा दर्ज किये हुए डेढ़ महीना बीत गया है लेकिन पुलिस अब तक मामले में कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
जयसिंहपुर खेड़ा निवासी जगदीश ने अपने मानसिक विक्षिप्त बेटे विकास के लिए महेंद्रगढ़ जिले के गांव खुड़ाना निवासी कृष्ण से मिला। कृष्ण ने उसे सब्जबाग दिखाते हुए कहा कि वह उसके बेटे की शादी करवा देगा, लेकिन इसके लिए उसे लाखों रुपए खर्च करने होंगे।

7 जुलाई को शादी हुई, 17 जुलाई को फरार हो गई
शादी, दुल्हन
- फोटो : डेमो फोटो
जगदीश ने शादी कराने की एवज में उसे 90 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद कृष्ण जगदीश को लेकर दिल्ली के नजफगढ़ स्थित चंचल पार्क पहुंचा, जहां उसे लड़की दिखाई । सात जुलाई को विकास से लड़की की शादी करा दी गई।
17 जुलाई को जब सुबह परिवार के लोग उठे तो उन्होंने देखा की नई दुल्हन और उनका बेटा गायब है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस उन्हें गुमराह करती रही कि दोनों अपने आप घर लौट आएंगे।
आखिरकार 23 जुलाई को पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट जरूर दर्ज की, लेकिन आज डेढ़ माह बीतने के बावजूद पुलिस के हाथी खाली ही हैं।