फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   retired soldier suicide case: brother statement to police

रिटायर्ड फौजी सुसाइड केस: बड़े भाई ने आरोपों को नकारा

Fri, 29 Jan 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
retired soldier suicide case: brother statement to police

पंजाब-हरियाणा सचिवालय की पार्किंग में जहर खाकर सुसाइड करने वाले रिटायर्ड फौजी के मामले में वीरवार को उसके बड़े भाई रामवीर सिंह ने संदीप की पत्नी के पुलिस कर्मियों से संबंध के आरोप को गलत ठहराया है।

विज्ञापन


उसने संदीप की पत्नी के आरोप को भी गलत बताया कि उसका छोटा भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ था। यह जरूर है कि संदीप शराब का आदी था। चंडीगढ़ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वीरवार को गांव खरखौदा से खाप पंचायत के लोगों के साथ मृतक संदीप का बड़ा भाई रामवीर सिंह आया था। उसने अपने बयान में छोटे भाई संदीप के पास से बरामद सुसाइड लिखी बातों से असहमति जताई। उसने कहा कि उसके भाई की पत्नी का किसी पुलिस कर्मी से संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, संदीप ने सुसाइड नोट में ऐसा क्यों लिखा? इसके बारे में उसने जानकारी नहीं होने की बात कही। रामवीर ने यह भी कहा कि उसका भाई मानसिक तौर पर बिलकुल फिट था। लेकिन, वह बहुत ज्यादा शराब पीता था।
 
इस एंगल पर होगी पुलिस की जांच
पुलिस के अनुसार पहले मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स निकाली जाएगी। इसके बाद मृतक की बेटी और पत्नी के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस सुसाइड लेटर के हैंडराइटिंग की सीएफएसएल जांच भी कराएगी। इनकी जांच में अगर आरोप सही मिलेंगे तो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की पूरी निष्पक्ष जांच की जाएगी। लेकिन, किसी भी तरह का आरोप किसी पर सिद्ध होता है तो आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की जाएगी।

क्या है मामला

गौरतलब हो कि बुधवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा और पंजाब सचिवालय पार्किंग में एक रिटायर्ड फौजी ने जहर खाकर जान दे दी। उसके पास से बरामद सुसाइड नोट में घटना का कारण उसकी पत्नी के कुछ पुलिसकर्मियों से संबंध को ठहराया है। उसकी पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई थी। वह रोपड़ जिले में एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में बेलदार के पद पर तैनात था।


वह बीएसएफ से रिटायर्ड था। चंडीगढ़ सेक्टर-3 थाना पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी पत्नी से बात की थी। इस दौरान उसने बताया कि उसके पति काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहे हैं। उन्होंने तीन दिन पहले सुसाइड की कोशिश की थी। इसके बाद उनको रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। वहां से मौका पाकर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed