{"_id":"640b7ba26704af8b0704a6d3","slug":"retired-police-inspector-commits-suicide-in-patiala-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर ने गोली मार की आत्महत्या, कमरे में खून से लथपथ मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर ने गोली मार की आत्महत्या, कमरे में खून से लथपथ मिली लाश
Sat, 11 Mar 2023 12:21 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:21 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के दो बेटे हैं, जो विदेश में रहते हैं जबकि उनकी बेटी नाभा में ब्याही है, जो इस समय समाना में अपने माता-पिता के घर आई थी। समाना के डीएसपी सौरभ जिंदल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उसके आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला जिले के समाना में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने शुक्रवार को अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मृतक की पहचान हरीपाल सिंह निवासी जट्टां पती मोहल्ला समाना के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हरीपाल सिंह जट्टां पती मोहल्ले में अपने घर के नजदीक ही स्थित एक पीर की मजार में ज्यादातर समय सेवा करता था। वह मजार के नजदीक बने एक कमरे में रहा करता था। शुक्रवार को उनका शव भी पीर की मजार के पास बने इसी कमरे में जमीन पर खून से लथपथ पड़ा मिला जबकि उनकी राइफल बेड पर पड़ी थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर के दो बेटे हैं, जो विदेश में रहते हैं। जबकि उनकी बेटी नाभा में ब्याही है, जो इस समय समाना में अपने माता-पिता के घर आई थी। समाना के डीएसपी सौरभ जिंदल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उसके आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन