फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   retired military, home, crime, barwala

रिटायर्ड फौजी के घर में सेंध लगाकर ले उड़े लाखों के गहने

Fri, 13 Dec 2013 09:15 AM IST
अमर उजाला, बरवाला/पंचकूला
अमर उजाला, बरवाला/पंचकूला Updated Fri, 13 Dec 2013 09:15 AM IST
विज्ञापन
retired military, home, crime, barwala
गांव भरैली में चोरों ने रिटायर्ड फौजी के घर में दिनदहाड़े चोरी की। पीड़ित महिला के अनुसार, चोर मकान की रजिस्ट्री के लिए रखे गए एक लाख 15 हजार रुपये की नगदी, पांच सोने की मुन्द्रियां, चारे तोले का टीका सेट, साढ़े तीन तोले का हार, पौने दो तोले की एक जोड़ी टॉप्स, सोने की आठ अंगूठियां, तीन जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भरैली निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी गुरजीत कौर और बेटा रमन वीरवार सुबह करीब छह बजे सुहाना (मोहाली) गुरुद्वारे में मत्था टेकने गए थे और बेटी मनप्रीत स्कूल गई थी, जबकि वह पंचकूला इंडियन ओवरसीज बैंक में ड्यूटी पर गया था। वह इसी बैंक में गनमैन है।
विज्ञापन


दोपहर करीब 3.30 बजे उसकी पत्नी गुरजीत कौर व बेटा रमन घर लौटे और मेन गेट का ताला खोलकर अंदर आए तो घर के अंदर के सभी दरवाजों के ताले टूटे पड़े थे और घर में सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जुट गए और इसी बीच उसकी बेटी मनप्रीत भी स्कूल से आ गई। लोगों ने घटना की सूचना उन्हें और बरवाला पुलिस चौकी में दी।

बरवाला पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीन ऑफ क्राइम टीम ने फिंगर प्रिंट लिए।

संसाधन ही नहीं, कैसे रुकेगी वारदात
भरैली निवासी दलजीत सिंह, सौदागर सिंह, राम सिंह, दलबीर सिंह, जागर सिंह, कस्बा वासी रमेश जोशी, देवी चंद, विशाल राणा आदि ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की वारदात बढ़ रही है, लेकिन पुलिस की चौकसी में कोई इजाफा नहीं हुआ है। कई ऐसे मामले हैं, जो अब तक अनसुलझे हैं।


बरवाला पुलिस को दिन में पीसीआर वैन की भी सुविधा नहीं मिलती। रात को एक पीसीआर पंचकूला से आती है, जो सुबह होते ही वापस चली जाती है। बरवाला पुलिस कर्मचारी केवल एक मोटरसाइकिल पर गश्त करते हैं।

चोरी की अनसुलझी घटनाएं
- 24 अप्रैल 2013 को बरवाला की करण कॉलोनी में दिनदिहाड़े चोरी

- 21 मई 2013 को इसी कॉलोनी में दिनदिहाड़े चोरी

- इसी दिन 2.30 बजे गांव रायवाली में एनआरआई के घर चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed