फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   religious change of girl in name of marriage and love then raped

शादी का झांसा देकर पहले धर्म परिवर्तन कराया, फिर रेप

Sun, 06 Sep 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Sun, 06 Sep 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
religious change of girl in name of marriage and love then raped

शादी का झांस देकर नाबालिग युवती का धर्म परिवर्तन कराने और फिर उसका रेप किए जाने का मामला सामने आया है। हरियाणा के सिरसा निवासी नाबालिग युवती को दूसरे समुदाय के दो युवक बहला-फुसलाकर उत्तर प्रदेश ले गए। वहां उसका धर्म परिवर्तन करके एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाए।

विज्ञापन


इधर आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर युवती की तलाश में जुटी पुलिस ने शनिवार को युवती को दिल्ली से ढूंढ निकाला। पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर लिया है। 21 अगस्त को बेगू रोड क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस में शिकायत दी कि उसकी नाबालिग पुत्री कुछ दिनों से लापता है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने दिल्ली से युवती को बरामद कर लिया

religious change of girl in name of marriage and love then raped

शिकायत में बताया गया कि यूपी के धनपुर क्षेत्र निवासी सलीम और इरशाद अहमद नामक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके नाबालिग की तलाश शुरू कर दी।

शनिवार को पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और युवती को बरामद कर लिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी सलीम ने उसे प्यार का वास्ता देकर शादी करने को कहा। धर्म परिवर्तन करवाने के बाद उससे निकाह करने का वायदा किया गया।

इसके बाद आरोपी उसके साथ यौन संबंध बनाता रहा। कीर्तिनगर पुलिस चौकी प्रभारी कर्ण सिंह का कहना है कि पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्त में लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed