फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reliance Jewels security guard cleverly averts robbery in Manimajra Chandigarh see video

Video: रिलायंस ज्वेल्स में लूट की कोशिश नाकाम, सिक्योरिटी गार्ड ने दिखाई होशियारी, भाग खड़े हुए नकाबपोश

Mon, 22 Sep 2025 09:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 22 Sep 2025 09:55 PM IST
सार

सुरक्षा कर्मी की सतर्कता और होशियारी की वजह से रिलायंस ज्वेल्स में लूट की कोशिश नाकाम हो गई। दो नकाबपोश रात के अंधेरे में शोरूम को लूटने पहुंचे थे। घटना कालका-शिमला हाईवे किनारे बने रिलायंस ज्वेल्स शोरूम, एनएसी मनीमाजरा में रविवार देर की है।

विज्ञापन
Reliance Jewels security guard cleverly averts robbery in Manimajra Chandigarh see video
रिलायंस ज्वेल्स शोरूम। - फोटो : संवाद

विस्तार

कालका-शिमला हाईवे किनारे बने रिलायंस ज्वेल्स शोरूम, एनएसी मनीमाजरा को रविवार देर रात दो नकाबपोश बदमाशों ने लूटने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा गार्ड की सतर्कता से वारदात टल गई। गार्ड ने शोर मचाया तो आरोपी कार में बैठकर भाग निकले।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता मोरीगेट मनीमाजरा निवासी सुरक्षा गार्ड सुरिंदर कुमार (41) ने बताया कि वह रात करीब 2:30 बजे एससीओ नंबर 37 स्थित शोरूम में ड्यूटी पर था। इस दौरान दो नकाबपोश वहां पहुंचे। उनमें से एक ने गार्ड को कुर्सी पर दबोच चाकू दिखाया, जबकि दूसरे ने शोरूम का ताला तोड़ने की कोशिश की। गार्ड ने किसी तरह खुद को छुड़ाकर पड़ोस के शोरूम में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को मौके पर बुला लिया। इसके बाद लुटेरे भाग खड़े हुए।
विज्ञापन




सूचना पर शोरूम मैनेजर संदीप डोगरा भी मौके पर पहुंचे। शिकायत मिलने के बाद मनीमाजरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। वहीं, देर शाम थाना प्रभारी ने एनएसी के सभी ज्वेलर्स को बुलाकर मीटिंग की और सुरक्षा का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनिष्क के शोरूम में हो चुकी है लाखों की लूट
कई साल पहले एनएसी के तनिष्क शोरूम में करोड़ों की लूट हो चुकी है। पुलिस की वर्दी में आए 9 लुटेरे लगभग 20 करोड़ रुपये के गहने लूट ले गए थे। रिलायंस ज्वेल्स भी तनिष्क के शोरूम नंबर 43 के पास ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed