{"_id":"88400e0e888456a2c803c70d1ab98fef","slug":"releted-to-babbar-khalsa-eight-people-acquit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बब्बर खालसा से संबंधित आठ लोग बरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बब्बर खालसा से संबंधित आठ लोग बरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 27 Mar 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अदालत ने चार साल पुराने मामले में बब्बर खालसा से संबंधित आठ लोगों को बरी कर दिया।
विज्ञापन
इन लोगों में बलबीर सिंह पूतना, पुरुषोतम सिंह, प्यारा सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरमिंदर सिंह एवं जमानत पर चल रहे दलजीत सिंह, निर्मल सिंह भोमा और तलविंदर सिंह शामिल हैं।
बरी हुए लोगों में से एक गुरप्रीत सिंह का नाम लुधियाना के बहुचर्चित केस शिंगार बंब कांड में भी सामने आया था।
अभियोजन पक्ष के अनुसार इन व्यक्तियों से साढ़े तीन किलोग्राम आरडीएक्स बरामद हुआ था।
जो बाद में नष्ट कर दिया गया। बचाव पक्ष के वकीलों ने अदालत में कहा कि पुलिस को जो भी विस्फोटक सामग्री नष्ट करनी होती है।
उसके बारे में पहले आर्मी से रिपोर्ट हासिल करनी होती है। जो कि पुलिस ने अदालत में पेश ही नहीं की। अदालत ने बचाव पक्ष के वकीलों की दलील सुनते हुए केस के सभी आरोपियों को बरी कर दिया।
विज्ञापन
जिक्रयोग है कि 19 मार्च 2010 को जीरकपुर ने आरोपियों को पकड़ा था। जांच में आरोपियों से साढ़े तीन किलोग्राम आरडीएक्स, एक रिवाल्वर एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने अदालत में पेश किए चालान में कहा था कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को काबू किया गया था। आरोपी विदेश में बैठे अपने साथियों की मदद से पंजाब एवं देश के बड़े शहरों में बम धमाके करने की योजना बना रहे थे।
उन्हें वित्तीय सहायता एवं विस्फोटक सामग्री पाकिस्तान की एक एजेंसी द्वारा दी जा रही थी। इसी के चलते दलजीत सिंह उर्फ दिल्ली से एक लाख रुपये लेकर आया था।
वह रकम पुरुषोतम सिंह उर्फ पमा व हरविदंर सिंह उर्फ नवतेज सिंह को जीरकपुर स्थित गुरुद्वारा नाभा साहिब के पास पहुंचाने थी।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 19 मार्च 2010 को रेड की तथा पुरुषोतम सिंह एवं दलजीत को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाख रुपये की नगदी तथा एक .455 बोर का रिवाल्वर तथा तीन कारतूस बरामद किए।
इसके बाद पुलिस द्वारा की गई जांच में पांच हैंड ग्रेनेड बरामद हुए एवं साढ़े तीन किलो आरडीएकस की बरामदगी भी दिखाई।