फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   raped woman on opration theatre

गई थी अस्पताल इलाज कराने, हो गया रेप

Sat, 19 Apr 2014 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Sat, 19 Apr 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
raped woman on opration theatre

बेचारी बीमार थी तो दवा लेने अस्पताल चली गई। वहां फार्मासिस्ट जांच के बहाने उसे आपरेशन थियेटर ले गया, लेकिन उसे क्या पता था कि फार्मासिस्ट की नीयत खराब हो चुकी है।

विज्ञापन


महिला की शिकायत पर सरकारी अस्पताल के फार्मासिस्ट के खिलाफ आपरेशन थियेटर में बंधक बनाकर दुराचार करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला के सीजीएम की अदालत में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए गए। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

दो घंटे तक आपरेशन थियेटर में बनाया बंधक

raped woman on opration theatre

महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपनी बीमारी के लिए सरकारी अस्पताल से दवा लेने आई थी। वह अस्पताल के बरामदे में बैठी थी कि फार्मासिस्ट दर्शन सिंह ने खुद को डाक्टर बताते हुए उसकी जांच करने की बात कही।

वह उसे सिविल अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आपरेशन थिएटर में ले गया। आरोपी दर्शन सिंह ने उसे बेड पर लेटने को कहा और अंदर से आपरेशन थिएटर को बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उससे दुराचार किया। वह चिल्लाई भी, लेकिन उसकी मदद करने कोई नहीं आया। इसके बाद आरोपी ने उसे आपरेशन थिएटर में बंधक बनाकर रखा। करीब दो घंटे बाद उसे वहां से छोड़ा गया।

पीड़िता का मेडिकल

raped woman on opration theatre

इसके बाद उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। वीरवार को पीड़ित महिला का मेडिकल किया गया। शुक्रवार शाम को पुलिस ने फार्मासिस्ट दर्शन सिंह के खिलाफ दुराचार और बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

मानसा के एसएसपी विक्रमपाल भट्टी ने कहा कि इस मामले को लेकर सिविल अस्पताल के डॉक्टर का एक प्रतिनिधिमंडल उनके पास आया था। इसके आधार पर इस मामले की जांच डीएसपी मानसा को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed