विज्ञापन देख नंबर घुमाया, आबरू ही गंवा बैठी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती से दुराचार का मामला सामने आया है। नयागांव पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं सकी है।
मामले के अनुसार नयागांव की एक युवती ने नौकरी की तलाश में एक विज्ञापन में दिए नंबर पर फोन मिलाया। विज्ञापन में दिए गए नंबर की जगह उसने गलत नंबर मिला दिया।
पेय पदार्थ में नशीली दवा मिला कर दिया रेप
उसने जिसे फोन मिलाया वह युवक काफी शातिर निकला। उसने युवती को अहसास नहीं होने दिया कि उसने गलत नंबर मिलाया है। इसके बाद एक जुलाई को उसने युवती को नयागांव में एक जगह पर दस्तावेज लेकर बुलाया।
इसके बाद पीड़ित उसके बताए पते पर पहुंच गई। वहां आरोपी ने उसे पेय पदार्थ में कोई नशीली चीज मिलाकर पिला दी। इसे युवती बेहोश हो गई। इसके बाद उसने उससे रेप किया।
नयागांव पुलिस ने युवती की शिकायत पर संदीप नामक व्यक्ति के खिलाफ दुराचार समेत विभिन्न धाराओं में पर्चा दर्ज किया है। आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।