मांग में सिंदूर भर प्रोफेसर 6 साल लूटता रहा आबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांग में सिंदूर भर और जीवन साथ निभाने का वादा कर सरकारी कॉलेज का प्रोफेसर 6 साल तक दुष्कर्म करता रहा। हरियाणा के नारनौल के एक मोहल्ला निवासी युवती ने सरकारी कॉलेज के एक प्रोफेसर पर शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि वह अब शादी की बात से मुकर गया। शिकायत पर पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रोफेसर फिलहाल लोहारू के एक कॉलेज में तैनात है।
पुलिस के अनुसार, एक युवती ने शिकायत दी कि महेंद्रगढ़ के गांव पोता निवासी यशपाल नामक व्यक्ति एक कॉलेज में प्रोफेसर है, जिससे उसकी छह साल पहले जान पहचान हुई थी। उस दौरान आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। उसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाए।
शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भी भरा था। शिकायत में यह भी लिखा है कि आरोपी ने उसका जिंदगी भर साथ देने का वायदा किया, जबकि वह अब शादी करने की बात से मुकर गया है।
नारनौल कॉलेज में भी रहा था तैनात
करीब छह साल पहले आरोपी नारनौल कॉलेज में अंग्रेजी का प्रोफेसर था। उस समय वह कॉलेज के पास किराए के मकान में रहता था । उसी दौरान पीड़िता उसके संपर्क में आई और उनमें दोस्ती हो गई। बाद में उसका तबादला महेंद्रगढ़ फिर बाढ़डा कॉलेज में हो गया। अब उसकी तैनाती लोहारू कॉलेज में है। पुलिस के अनुसार, प्रोफेसर शादीशुदा बताया जाता है, जिस समय युवती की उससे दोस्ती हुई, उस समय भी प्रोफेसर की शादी हो चुकी थी।
पहले भी हो चुका था मामला दर्ज
युवती की शिकायत पर पहले भी 14 नवंबर 2014 को प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में पुलिस के सामने ही दोनों में फैसला हो गया तथा मामले को रफादफा कर दिया गया था। पुलिस को दी शिकायत तथा एफआईआर में भी इसका जिक्र किया गया है।
सरोज बाला, जांच अधिकारी ने बताया कि युवती की ओर से शिकायत मिली है। शिकायत दर्ज कर ली गई है। शहर पुलिस ने यह मामला वुमन सेल को दे दिया है। आगे की जांच की जा रही है। आरोप में कितनी सिंचाई है इसका जांच होने के बाद ही पता चल सकेगा।