फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape with young girl, made MMS and send on whatsapp

युवती से रेप कर अश्लील क्लिप बनाई और दोस्तों में बांट दी

Fri, 18 Sep 2015 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Fri, 18 Sep 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
Rape with young girl, made MMS and send on whatsapp

युवक ने युवती से रेप किया और उसकी अश्लील क्लिप बना ली। उसके बाद उसने क्लिप दोस्तों में बांट दी। सनसनीखेज वारदात हरियाणा के जींद की है।

विज्ञापन


आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर युवती को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

Trending Videos

किसी जानकार ने वीडियो देखी और बताया

Rape with young girl, made MMS and send on whatsapp

शहर की एक महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पटियाला चौक निवासी सतपाल से जान पहचान थी। 28 अगस्त 2014 को सतपाल उसके आवास पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बारे में किसी को बताने और शिकायत करने पर बदनामी का भय दिखाते हुए बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि सतपाल ने दुष्कर्म की अश्लील विडियो भी बनाई। जिसको उसने अपने दोस्तों को भेज दिया। किसी जानकार ने उसकी अश्लील वीडियो के बारे में बताया।

महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करा आरोपी सतपाल के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed