{"_id":"395102d8eb306bd283ce3b27d3e61aca","slug":"rape-with-women-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग ने महिला को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग ने महिला को बनाया हवस का शिकार
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 Dec 2013 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्ाहर के कॉलोनी में पड़ोसी के घर बोरी मांगने गई महिला के साथ एक नाबालिग ने दुराचार किया।
विज्ञापन
आरोपी के साथी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। महिला के चिल्लाने पर लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस बुला ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुराचार के आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।
बाद में पुलिस ने दरवाजा बंद करने वाले दीनानाथ यादव को भी दबोच लिया। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
अदालत ने दीनानाथ यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत और नाबालिग को स्नेहालय में भेज दिया।
कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस शिकायत में बताया कि बुधवार शाम को वह पड़ोसी दीनानाथ यादव और उसके साथ रहने वाले लड़के के घर बोरी मांगने गई थी।
घर पर पहुंचने के बाद नाबालिग ने उसे कमरे में रोक दिया और बाहर से दीनानाथ ने दरवाजा बंद कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि नाबालिग ने उससे दुराचार किया।
महिला का शोर सुनकर कॉलोनी के लोग इकटठे हो गए और लोगों ने नाबालिग को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। बाद में लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
डीएसपी विजय कुमार ने महिला से दुराचार करने के आरोपी नाबालिग और उसकी सहायता करने वाले की गिरफ्तार की पुष्टि की है।