{"_id":"5b54826c4f1c1bc57a8b5d28","slug":"rape-with-women-by-fellow-worker-till-one-and-a-half-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले किया प्यार, बाद में शादी का दिया भरोसा, डेढ़ साल दुराचार करने के बाद हो गया फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले किया प्यार, बाद में शादी का दिया भरोसा, डेढ़ साल दुराचार करने के बाद हो गया फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Mon, 23 Jul 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा दे एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक ने युवती से दुराचार किया। आरोपी डेढ़ साल तक युवती से रेप करता रहा। जब युवती ने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना जमालपुर पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर जंडियाला निवासी विकास कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
उधर, पुलिस ने रविवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाया। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करती थी। वहां उसकी मुलाकात आरोपी विकास के साथ हुई। वह दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। आरोपी विकास ने उसे शादी का झांसा देना शुरू कर दिया। शादी का झांसा दे आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार दुराचार किया।
करीब डेढ़ साल तक आरोपी पीड़िता से दुराचार करता रहा। पीड़िता ने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने साफ तौर पर मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। जांच अधिकारी एएसआई वीना रानी ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।